फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 Phase 1 Voting Mathura Voting Percentage updates in Hindi

UP Election 2022: मथुरा जिले में 62.90 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट, जानिए विधानसभावार प्रतिशत

Fri, 11 Feb 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 12:04 AM IST
सार

मथुरा जिले में मतदाताओं ने गुरुवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले। जिले में कुल मतदान 62 प्रतिशत से अधिक हुआ है। गोवर्धन विधानसभा में 66.75 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े हैं। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Phase 1 Voting Mathura Voting Percentage updates in Hindi
वृंदावन में संतों ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण में गुरुवार को मथुरा जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदाताओं ने सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले। जिले में कुल मतदान 62 प्रतिशत से अधिक हुआ। सबसे अधिक मतदान मांट विधानसभा में हुआ। सबसे कम मथुरा में वोट पड़े हैं।  

विज्ञापन


मथुरा कुल  62.90 प्रतिशत मतदान 

  • विधानसभा छाता: 64.55
  • विधानसभा मांट: 65.10
  • विधानसभा गोवर्धन: 66.75
  • विधानसभा मथुरा: 57.33
  • विधानसभा बल्देव: 62.66
  • कुल मतदान प्रतिशत: 62.90

मतदान से एक घंटा पहले कर्मचारी और पोलिंग एजेंटों ने मॉक पोल किया। इसमें 74 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट खराब ने काम नहीं किया। कई पोलिंग बूथों पर ऐसी शिकायतें आईं। अफसरों को आनन-फानन अतिरिक्त मशीनों की व्यवस्था करनी पड़ी। संबंधित बूथों पर मतदान शुरूआती दौर में बाधित रहा। मतदान की प्रक्रिया देरी से शुरू हुई।

विज्ञापन

मथुरा जिले में ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत

सुबह 9 बजे तक 8.36 प्रतिशत मतदान 
  • छाता विधानसभा 9.25 प्रतिशत
  • मांट विसभा 9.25 
  • गोवर्धन विसभा 9.6
  • मथुरा विसभा 6.5
  • बलदेव विसभा 7.2
सुबह 11 बजे तक 20.39 प्रतिशत मतदान 
  • विधानसभा छाता: 22.35
  • विधानसभा मांट: 21.15
  • विधानसभा गोवर्धन: 24.75
  • विधानसभा मथुरा: 15.60
  • विधानसभा बल्देव: 19.80
दोपहर एक बजे तक 35.92 प्रतिशत मतदान 
  • विधानसभा छाता: 39.85
  • विधानसभा मांट: 38.10
  • विधानसभा गोवर्धन: 38.12
  • विधानसभा मथुरा: 30.55
  • विधानसभा बल्देव: 34.70
  • कुल मतदान प्रतिशत: 35.92
दोपहर तीन बजे 48.91 प्रतिशत वोट पड़े
  • विधानसभा छाता: 49.05
  • विधानसभा मांट: 49.50
  • विधानसभा गोवर्धन: 52.90
  • विधानसभा मथुरा: 45.30
  • विधानसभा बल्देव: 49.10
  • कुल मतदान प्रतिशत: 48.91
शाम पांच बजे तक 58.12 प्रतिशत मतदान 
  • विधानसभा छाता: 60.80
  • विधानसभा मांट: 57.80
  • विधानसभा गोवर्धन: 63.98
  • विधानसभा मथुरा: 52.75
  • विधानसभा बल्देव: 57.20
  • कुल मतदान प्रतिशत: 58.12
विज्ञापन

कहीं कट गया वोट तो कहीं पर्ची ही नहीं बन सकी

प्रशासन द्वारा पूरे वर्ष वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण कर मतदाताओं के नाम बढ़ाने की कवायद की गई थी। इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्रवार बीएलओ भी नियुक्त किए गए थे। बीएलओ द्वारा कैंप लगाकर मतदाताओं के नाम बढ़ाने संबंधी दावे भी किए गए थे, लेकिन बृहस्पतिवार को जैसे ही मतदाता घरों से निकलकर वोट डालने मतदान केंद्रों तक पहुंचे, उनके वोट वोटर लिस्ट से गायब मिले। इनमें कुछ मतदाताओं ने ऑनलाइन वोटर कार्ड भी बनवाए थे। उनके नाम वोटर लिस्ट से डिलीट कर दिए गए। वोटर लिस्ट में नाम डिलीट किए जाने संबंधी जानकारी उक्त मतदाताओं को मतदान केन्द्रों पर मौजूद मतदानकर्मियों ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed