फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Election 2022: Guide Line For Candidate Elction Campaign

यूपी चुनाव 2022: बाइक रैली-रोड शो और पदयात्रा प्रतिबंध, इन 17 मैदानों पर हो सकेंगी अधिकतम 500 लोगों की चुनावी सभाएं

Sun, 23 Jan 2022 10:40 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 23 Jan 2022 10:40 AM IST
सार

28 जनवरी से आठ फरवरी तक चिह्नित खुले मैदानों में चुनावी सभाएं कर सकेंगे राजनीतिक दल एवं प्रत्याशी 

विज्ञापन
Up Election 2022: Guide Line For Candidate Elction Campaign
कोठी मीना बाजार का मैदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने शनिवार को 17 मैदानों में अधिकतम 500 लोगों की चुनावी सभाएं करने की सशर्त अनुमति राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के लिए दी गई है। सभाओं के लिए अनुमति 28 जनवरी से आठ फरवरी तक होगी। परंतु बाइक रैली, पदयात्रा, रोड शो पूर्ण रूप से जिले में प्रतिबंधित रहेंगे। बंद हॉल में अधिकतम 300 लोगों की अनुमति पूर्व में मिल चुकी है। 

विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल के साथ हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को निर्वाचन आयोग ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आगरा में नामांकन प्रकिया खत्म हो चुकी है। 27 जनवरी को प्रत्याशी अंतिम रूप से तय हो जाएंगे। इसके बाद 28 जनवरी से आठ फरवरी तक जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए राजनीतिक दल एवं प्रत्याशी आयोग द्वारा चिह्नित 17 खुले मैदानों पर अधिकतम 500 लोगों की सभाएं कर सकेंगे। शर्त ये होगी कि मैदान की क्षमता का 50 फीसदी या आपदा प्रबंधन द्वारा तय संख्या जो भी कम हो मानी जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि बाइक रैली, रोड शो, पदयात्रा, वाहन रैली व जुलूस पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध है। कोविड नियमों का पालन करते हुए 28 जनवरी से खुले मैदान में अधिकतम 500 लोगों की सभाओं की अनुमति होगी। डोर-टू डोर जनसंपर्क के दौरान अब प्रत्याशी के साथ अधिकतम दस लोग रह सकेंगे। पहले पांच लोगों की अनुमति थी। जिसे बढ़ाकर अब आयोग ने दस कर दिया है। इसके अलावा खुले मैदानों में वीडियो वैन से प्रचार किया जा सकेगा। शर्त ये होगी कि इस दौरान यातायात प्रभावित न हो और कोविड नियमों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने आयोग के निर्देश 27 बंद हॉल भी चिह्नित किए हैं। जहां अधिकतम 300 लोगों की सभाएं कोविड प्रोटोकॉल के साथ हो सकेंगी। चुनावी सभाओं के दौरान राजनीतिक दल व प्रत्याशियों को आचार संहिता की तर्ज पर ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से करना होगा। जिलाधिकारी का कहना है कि कोविड नियमों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। 

ये 17 मैदान किए चिह्नित

- एत्मादपुर : कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय-बरहन, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय-एत्मादपुर और रामलीला मैदान एत्मादपुर
- छावनी : किले के सामने रामलीला मैदान
- दक्षिण : कोठी मीना बाजार मैदान
- उत्तर : आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-11 का मैदान
- ग्रामीण : चाहरवाटी इंटर कॉलेज अकोला, कृषि उत्पादन मंडी परिसर बरौली अहीर
- फतेहपुरसीकरी : खेल मैदान संतोष नगर, शिवप्रसाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज का मैदान और गांधी स्मारक इंटर कॉलेज का मैदान।
- खेरागढ़ : मंडी समिति खेरागढ़ मैदान, मंडी समिति जगनेर का मैदान, जनता इंटर कॉलेज जगनेर का मैदान।
- फतेहाबाद : एपी इंटर कॉलेज शमसाबाद 
- बाह : मंडी समिति मैदान जरार, रामलीला मैदान
ये 27 हॉल किए चिह्नित
- एत्मादपुर : केपी इंटर कॉलेज एत्मादपुर, विनायका मैरिज होम और अंजली मैनेजमेंट कॉलेज एत्मादपुर
- छावनी : माना मंडपम सदर बाजार, मुगल गार्डन फतेहाबाद रोड
- दक्षिण : माथुर वैश्य सेवा सदन पंचकुइयां, प्रेम वाटिका मारुति एस्टेट
- उत्तर : सूरसदन, लक्ष्मी पैलेस बोदला, अग्रवाल सेवा सदन वाटरवर्क्स 
- ग्रामीण : पल्स गार्डन तोरा, पीएसी गार्डन रोहता, कृष्णा फार्म हाउस बिचपुरी, श्रीभगवान फार्म हाउस गामरी
- फतेहपुरसीकरी : गुलिस्तां टूरिस्ट कॉम्पलेक्स, लक्ष्मी गार्डन, अमर गार्डन अछनेरा रोड
- खेरागढ़ : संकल्प मैरिज होम ग्वालियर रोड
- फतेहाबाद : मंडी समिति में नीलामी चबूतरा, गोपाल गार्डन, हरी गार्डन, बंसत वाटिका, ज्योति वाटिका शमसाबाद
- बाह : सांवलिया गार्डन जरार, रॉयल पैलेस फरैरा, महासुख गार्डन जैतपुरकलां, बोलस वाटिका पिनाहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed