{"_id":"5f902812f68efa596b6fbef8","slug":"up-deupty-cm-dinesh-sharma-statement-over-hathras-case-foreign-funding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टूंडला उपचुनावः उपमुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष, बोले- विदेशी फंडिंग से कराए जा रहे हाथरस जैसे कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला उपचुनावः उपमुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष, बोले- विदेशी फंडिंग से कराए जा रहे हाथरस जैसे कांड
Wed, 21 Oct 2020 05:54 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)

Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 21 Oct 2020 05:54 PM IST
सार
दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि इन पार्टियों की कारगुजारियों से जनता भली भांति परिचित है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यों से विपक्षी परेशान है। विपक्षियों द्वारा विदेशी फंडिंग से हाथरस जैसे कांड कराए जा रहे हैं। कहा कि चीनी सामान पर वैन लगाने के बाद अब सरकार उत्तर प्रदेश में सैमसंग का कारखाना लगाने जा रही है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूंडला विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर बुधवार को रॉयल गार्डन में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सांसद, विधायक समेत प्रवासी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कीं।
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा जातिवाद से हटकर विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की मूल भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी हनुमान रूपी शक्ति जाग्रत कर इस उपचुनाव की चुनौती को स्वीकार कर पार्टी को रिकार्ड मतों से जिताना है।
दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि इन पार्टियों की कारगुजारियों से जनता भली भांति परिचित है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यों से विपक्षी परेशान हैं। विपक्षियों द्वारा विदेशी फंडिंग से हाथरस जैसे कांड कराए जा रहे हैं। कहा कि चीनी सामान पर वैन लगाने के बाद अब सरकार उत्तर प्रदेश में सैमसंग का कारखाना लगाने जा रही है, जहां लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि वंशवाद व जातिवाद की राजनीति से देश बाहर निकल चुका हैं। अब विचार व कार्यों के आधार पर ही जनता राजनीतिक सफलता निर्धारित करती है। राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों के साथ पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है और देश का जनमानस देश को तोड़ने वाले परिवारवादी व अलगाववादी विचारों को नकार चुका है।
उपमुख्यमंत्री और संगठन महामंत्री ने चुनाव संचालन समिति की बैठक ली, जिसमें सांसद, विधायक के अलावा प्रदेश स्तरीय नेताओं को चुनाव प्रचार में लगाए जाने की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह संचालन दीपक चौधरी ने किया।
डिप्टी सीएम से मिला भाजपा नेता का परिवार
टूंडला के नगला बीच में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता की हुई हत्या को लेकर मृतक का परिवार भाई अतुल गुप्ता, पत्नी रीता गुप्ता, बेटी तनु गुप्ता, बहन बीनेश गुप्ता डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मिले। परिजनों ने मृतक के बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही आर्थिक मदद एवं आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। डिप्टी सीएम ने परिजनों को हर संभव मदद व कार्रवाई का भरोसा दिलाया।