{"_id":"59b3f82e4f1c1be37f8b5720","slug":"up-deputy-cm-targeted-tajmahal-during-his-speech-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के इतिहास पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, कहीं निशाना ताजमहल तो नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के इतिहास पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, कहीं निशाना ताजमहल तो नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 09 Sep 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
डा. दिनेश शर्मा आगरा में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल और तेजोमहालय को लेकर चल रहे विवाद के बीच आगरा में यूपी के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने एक बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। उपमुख्यमंत्री का ये बयान आगरा के इतिहास को लेकर है। ऐसी ही एक बात आगरा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक ने भी कही थी। उस कार्यक्रम में भी डा. दिनेश शर्मा मौजूद थे।
शनिवार को आगरा में किसान ऋण मोचन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देने आए उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि एक इमारत ही आगरा का इतिहास बनकर रह गई है। जबकि, यहां का इतिहास तो पांच हजार साल से भी पुराना है। मुगलों और अंग्रेजों ने इतिहास को विकृत किया।
अपने भाषण में डिप्टी सीएम ने ताजमहल का नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा कि हम उसी पुराने गौरवशाली इतिहास को फिर से पूरे प्रदेश के सामने लाना चाहते हैं। ताकि, नई पीढ़ी परतंत्रता का इतिहास पढ़कर नहीं बल्कि गौरवशाली परंपराओं को जान सके। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा।

ये है बदलाव का प्रस्ताव
डा. दिनेश शर्मा आगरा में
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि अगले सत्र से एनसीईआरटी के पैटर्न पर 30 फीसदी माध्यमिक और 70 फीसदी एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम रखेंगे। प्रदेश में 166 नए विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल के रूप में बनाए जाएंगे। आगरा देश की समृद्ध राजधानियों में से एक रही है। हम ऐसा पुराना गौरवशाली इतिहास सामने लाना चाहते हैं, जिस पर युवा पीढ़ी गर्व कर सकें।
मोदी सरकार का गुणगान
डा. दिनेश शर्मा आगरा में
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को किसान ऋण मोचन योजना के तहत तारघर मैदान पर जिले के पांच हजार किसानों को ऋण मोचन प्रमाणपत्र दिए गए। डा. शर्मा ने अपने हाथों छह तहसीलों के 30 किसानों को प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप वर्ष 2022 तक प्रत्येक किसान की आय को दोगुना करने के लिए योगी सरकार काम कर रही है।