फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya targets opposition parties in etah

एटा: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने किसान आंदोलन को बताया चुनाव आंदोलन, विपक्ष पर जमकर बरसे

Wed, 29 Sep 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Sep 2021 12:14 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कितना भी गठबंधन कर लें मगर भाजपा के विजय रथ को नहीं रोक सकतीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब 25 साल तक सपा और बसपा की सरकार नहीं आने वाली है। 

विज्ञापन
UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya targets opposition parties in etah
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को एटा और कासगंज जिले में 654 करोड़ रुपये की लागत होने वाले 233 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। एटा के ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। उन्होंने विपक्षी दलों पर झूठ बोलने का एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। किसान आंदोलन पर भी बड़ा बयान दिया। 

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 के चुनाव परिणाम के सदमे से वो उबरे नहीं हैं। अब 2022 में 400 सीट के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्होंने नारा देकर बताया कि 60 फीसदी वोट हमारा, 40 फीसदी में बंटवारा और उस बंटवारे में भी हमारा। 
विज्ञापन


भाजपा से कोई भी किसान नाराज नहीं- उप मुख्यमंत्री
किसान आंदोलन पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसान नहीं चुनाव आंदोलन है और वहां किसान पंचायत नहीं चुनाव पंचायत चलती है। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान भाजपा से नाराज नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आ गया है, विपक्षी गुमराह करेंगे कि भाजपा में फूट पड़ी हुई है। लेकिन ऐसा नहीं है, हम सब एकजुट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दलों को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो हमने यात्रा शुरू की है। कम से कम 25 साल तक सपा-बसपा की सरकार वापस नहीं आने वाली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अफसरों को हिदायत दी कि कुछ लोगों की आदत नहीं बदली है। जिलास्तर पर सुधार कर लें नहीं तो प्रदेश स्तर से सुधारा जाएगा। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed