फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up deputy cm dinesh sharma slams Mamata Banerjee over west bengal violence

यूपी के उपमुख्यमंत्री ने बोला 'दीदी' पर हमला, बोले- राजनीतिक अवसाद में हैं ममता बनर्जी

Thu, 16 May 2019 10:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 May 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
up deputy cm dinesh sharma slams Mamata Banerjee over west bengal violence
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजनीतिक अवसाद में हैं। इसलिए वो और उनके नेता क्या बोल रहे हैं, जिसका उन्हें अंदाजा नहीं है। दिनेश शर्मा ने बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस पर बंगाल हिंसा का समर्थन करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


दिनेश शर्मा गुरुवार को आगरा में उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल के समर्थन में रोड शो करने आए थे। इससे पहले डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि राजनीतिक हार को देखते हुए ममता बनर्जी मानसिक अवसाद में हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को हार स्वीकार करनी चाहिए। उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करना चाहिए। चिल्लाने या कहने से कोई गुंडा नहीं हो जाएगा। न ही उनके हिंसा फैलाने से देश का वातावरण दूषित होगा। 
विज्ञापन


बंगाल हिंसा पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा हुई, देश में हुए विभिन्न चुनावों में इससे बदतर स्थिति नहीं हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष को केंद्रीय सुरक्षा बल के घेरे में जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कड़े कदम उठाए हैं लेकिन और सख्त उठाने की जरूरत है। बंगाल में चुनाव केंद्रीय सुरक्षा बलों के साये में ही होने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा-बसपा पर निशाना

उन्होंने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव को हिंसा का विरोध करना चाहिए था। मगर, कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने इसका समर्थन किया, यह निंदनीय है। दिनेश शर्मा ने कहा कि बंगाल के घटनाक्रम का समर्थन कर मायावती-अखिलेश ने अपने हिंसात्मक स्वभाव का परिचय दिया है। 

दिनेश शर्मा कहा कि जिस तरह से 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के गठबंधन में बसपा ने बाहर से वोट काटने का काम किया था, वही इस बार सपा-बसपा के गठबंधन में राहुल गांधी की कांग्रेस कर रही है। इस बार गठबंधन को बहुत बुरी पराजय का सामना करना पड़ेगा। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छह चरणों में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली है। प्रदेश में भाजपा पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस बार आंकड़ा 74 पार होगा। कहा कि जब विपक्ष बूथ कैप्चरिंग और ईवीएम खराब होने के आरोप लगाने लगे तो समझ लीजिए कि उन्होंने हार स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed