{"_id":"5c838ebabdec221401276a40","slug":"up-deputy-cm-dinesh-sharma-says-agra-metro-project-will-be-start-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आगरा मेट्रो ट्रेन के काम के दौरान न कोई तोड़फोड़ होगी और न ही किसी को कोई परेशानी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आगरा मेट्रो ट्रेन के काम के दौरान न कोई तोड़फोड़ होगी और न ही किसी को कोई परेशानी'
Sat, 09 Mar 2019 03:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Mar 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि आगरा में मेट्रो ट्रेन का काम जल्द शुरू होगा। इस दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। न ही कोई तोड़फोड़ होगी और न ही किसी को विस्थापित किया जाएगा। आधुनिक तकनीक से मेट्रो का काम होगा।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में आगरा मेट्रो ट्रेन रेल योजना का शिलान्यास किया। इसका सीधा प्रसारण सूरसदन प्रेक्षागृह में हुआ। इस दौरान यहां मौजूद उपमुख्यमंत्री ने आगरा मेट्रो ट्रेन रेल योजना को ताजनगरी के लिए बड़ी सौगात बताया।
उन्होंने कहा कि आगरा के सांसद और विधायक टीम भावना के साथ काम कर रहे हैं। जिसके कारण मेट्रो योजना का लाभ शहर को इतनी जल्दी मिल सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक झटके में पूरा किया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो के संचालन से शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलेगी। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कारगर सिद्ध होगी। डीजल-पेट्रोल कम फुंकेगा तो धुआं भी कम होगा।

Trending Videos
चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान
उन्होंने पीएम मोदी की योजनाओं को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि पीएम ने पौने पांच साल के कार्यकाल में एक भी अवकाश नहीं लिया। वह 24 घंटे में से 18 घंटे काम करते हैं। सरकार ने कई व्यवस्थाओं को बदला। शौचालय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र को सड़कों के जरिये शहर से जोड़ा है। उत्तर प्रदेश में साठ हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट हुआ है।
उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है। पाकिस्तान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मोदी आज पड़ोसी को भी बदल रहे हैं। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच अब तक का सबसे ज्यादा समन्वय है, जोकि ऐतिहासिक हैं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, राजकुमार चाहर, अंजुला माहौर, अनिल चौधरी, प्रभुदयाल कठेरिया, सोनू चौधरी, राजकुमार पथिक, बॉबी वर्मा आदि मौजूद थे। मंडलायुक्त अनिल कुमार, डीएम एनजी रवि कुमार, एसएसपी अमित पाठक आदि अधिकारी भी उपस्थित रहे।