फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Deputy CM Dinesh Sharma on Allahabad lawyer murder case

इलाहाबाद वकील हत्याकांड पर बोले डिप्टी सीएम- सरकार गंभीर, बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी

Thu, 10 May 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 10 May 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
UP Deputy CM Dinesh Sharma on Allahabad lawyer murder case
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद में दिनदहाड़े हुई वकील की हत्या पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हों, जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे। सरकार ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन


दिनेश शर्मा ने कहा कि इलाहाबाद में अधिवक्ता की हत्या जघन्य अपराध और दुखद है। पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। वो गुरुवार को फिरोजाबाद में आंधी-तूफान पीड़ितों को मुआवजा राशि बांटने आए थे।

आपदा पीड़ितों को बांटे सहायता राशि के चेक

पुलिस लाइन में उप मुख्यमंत्री ने बीते दिन आए तूफान में मृत धर्मेंद्र सिंह, रमेश चंद्र के परिजनों को चार-चार लाख रुपए के चेक दिए। जबकि दो मई को आंधी-तूफान में घायल हुए चार लोगों को मुआवजा राशि के चेक मिले। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। इस मौके पर मेयर नूतन राठौर, डीएम नेहा शर्मा समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed