फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up deputy cm dinesh sharma compensation distributed to storm victims

इस बार आपदा पीड़ितों के द्वार, नहीं पहुंची सरकार, सर्किट हाउस में बांटे चेक

Fri, 11 May 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 11 May 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
up deputy cm dinesh sharma compensation distributed to storm victims
फिरोजाबाद में पीड़ित को मुआवजा राशि के चेक देते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा आपदा पीड़ितों को सहायता राशि का चेक देने गुरुवार को आगरा पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने दो लोगों को चार-चार लाख के चेक दिए। 
विज्ञापन


बुधवार की शाम आई आंधी में दो लोग मर गए थे। 20 घायल हुए थे। घायलों में से दो ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इस तरह मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मथुरा पहुंचे थे। जहां उन्होंने तूफान का शिकार हुए तीन लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आपदा राशि प्रदान की। 
विज्ञापन

इनमें मांट तहसील के गांव नगला मोती निवासी मृतक भगवती, टैंटीगांव निवासी मृतक शकुंतला देवी और महावन तहसील के गांव छौली निवासी मृतक मुख्यारी देवी के परिजन शामिल थे। 

फिरोजाबाद में आंधी-तूफान प्रभावित पीड़ितों को डिप्टी सीएम ने पुलिस लाइन में दिए चेक। उन्होंने नौ मई को आंधी-तूफान में मृत धर्मेंद्र सिंह, रमेश चंद्र के परिजनों को चार-चार लाख रुपये के चेक दिए। 

दो मई को आंधी-तूफान में घायल हुए चार लोग को मुआवजा राशि के चेक दिए। जिन किसानों के पशु मरे उन्हें भी मदद राशि प्रदान की। फिरोजाबाद में आंधी-तूफान से दो लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed