{"_id":"5bdb0c7fbdec22694f4612a0","slug":"up-deputy-chief-ministers-and-union-ministers-visit-to-agra-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री आज ताजनगरी में, ये हैं कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री आज ताजनगरी में, ये हैं कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 01 Nov 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य आज ताजनगरी में होंगे। वहीं केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी शहर के कोठी मीना बाजार में चल रहे कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आ रहे हैं।
दोनों उपमुख्यमंत्री शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर आयोजित एक परिचर्चा में शिरकत करने के बाद अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। डॉ. दिनेश शर्मा राजकीय विमान और केशव प्रसाद राजकीय हेलीकॉप्टर से आएंगे।
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुबह 11:10 बजे समता एक्सप्रेस से आगरा कैंट स्टेशन पर उतरेंगे। इस दौरान वो स्टेशन का निरीक्षण कर सकते हैं। यहां से वो कोठी मीना बाजार में आयोजित प्रदर्शनी ‘एमएसएमई सहयोग एवं संपर्क ’ में शिरकत करेंगे।

जानिए पूरा कार्यक्रम
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सुबह 9.40 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे। यहां से सीधे फतेहाबाद रोड स्थित पर्ल्स रिसार्ट जाएंगे। जहां वे परिचर्चा में भाग लेंगे। इसके बाद 11 बजे से दोपहर एक बजे तक ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित होटल एवर ग्रीन में भाजपा लोकसभा चुनाव कार्य संचालन समिति की बैठक लेंगे।
दोपहर दो बजे मंडलायुक्त सभागार में आयोजित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के कार्यक्रम में भाग लेंगे। चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पूर्वाह्न 10.50 बजे जेपी ग्राउंड के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह परिचर्चा में भाग लेने के लिए पर्ल्स रिसार्ट पहुंचेंगे।
दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। दोनों उपमुख्यमंत्री और रेल राज्य मंत्री के शहर में होने से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।