फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up crime sexual assault with young girl in etah police investigating case

Etah: दुष्कर्म के बाद युवती ने शर्म की वजह से घरवालों को नहीं बताई सच्चाई, गर्भवती होने पर खुला राज

Tue, 17 May 2022 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 May 2022 03:43 PM IST
सार

एटा के मारहरा में एक युवती के से साथ दरिंदगी की गई। आरोपी ने अपने भाई की मदद से घर में घुस आया था, जिसके बाद उसने दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर मामला खुल गया। वहीं परिजनों को आपबीती सुनाते हुए पीड़िता फूट फूटकर रोई।
 

विज्ञापन
up crime sexual assault with young girl in etah police investigating case
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में अकेली मौजूद लड़की से युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता को डर था कि यदि किसी को इस बात की भनक लग गई तो बहुत बदनामी होगी। इस डर से उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया। लेकिन कुछ समय बाद जब वह गर्भवती हो गई, तब जाकर परिजन को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 मार्च को उसकी 20 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। इस दौरान थाना क्षेत्र निवासी युवक अपने रिश्ते के भाई के सहयोग से घर में घुस आया। उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। डर और शर्म से पुत्री ने परिजन को घटना के बारे में नहीं बताया। जबकि घटना के बाद से वह सुस्त रहने लगी थी। बहुत पूछा तो भी वह कुछ भी नहीं  बता रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद जब लड़की गर्भवती हो गई, तो परिजनों के सामने सच्चाई आई। जिसके बाद युवती ने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने 15 मई को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मारहरा थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके सहयोगी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed