फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up cm yogi adityanath in mathura

सीएम योगी आज मथुरा में, दीनदयाल धाम से देंगे कई सौगात

Tue, 19 Sep 2017 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 19 Sep 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath in mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा आ रहे हैं। वे यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान (दीनदयाल धाम) में ढाई घंटे रहेंगे। दीनदयाल धाम में पर्यटन विभाग की योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। जिले को कई तोहफे भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान में सोमवार से जन्मोत्सव समारोह शुरू हो गया है। 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीनदयाल धाम में पहुंचेंगे। कई योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन दिन भर तैयारियों में जुटा रहा। कई प्वाइंट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। जो कार्यक्रम जारी हुआ है उसके मुताबिक 11:50 पर मुख्यमंत्री दीनदयाल धाम में पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मिल सकते हैं तोहफे

मथुरा को कृषि विश्वविद्यालय
फरह ब्लाक को तहसील का दर्जा
फरह नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा
राजकीय कन्या डिग्री कालेज
स्पोर्ट्स स्टेडियम
आयुर्वेदिक अस्पताल

पर्यटन कांपलेक्स की भी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंडित दीनदयाल के गांव नगला चंद्रभान को पर्यटन कांपलेक्स की सौगात देने जा रहे हैं। 4.98 करोड़ से तैयार इस प्रोजेक्ट में ओपन थियेटर सहित कई कार्य होंगे। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया इस प्रोजेक्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक ओपन थियेटर, तालाबों का सुंदरीकरण, भूमि को बेहतर बनाने के साथ ही गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed