{"_id":"59c0ea734f1c1b9b688b576c","slug":"up-cm-yogi-adityanath-announces-for-degree-college-in-farah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पंडितजी' के गांव को डिग्री कालेज का तोहफा, किसानों की कर्जमाफी पर ये बोले सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पंडितजी' के गांव को डिग्री कालेज का तोहफा, किसानों की कर्जमाफी पर ये बोले सीएम योगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला फरह (मथुरा)
Updated Tue, 19 Sep 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव में आए सीएम योगी यहां डिग्री कालेज बनवाने का एलान कर गए। अपने मथुरा आगमन पर बोले कि सरकार के छह माह पूरे होने पर आशीर्वाद लेने आया था। किसानों की कर्जमाफी को एक बार फिर उन्होंने सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।
फरह के दीनदयाल धाम (नगला चंद्रभान) में जन सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भाजपा सत्ता में आई तो यूपी का किसान बदहाल था। हमने किसानों का लोन माफ करके उनके जीवन में खुशी लाने का काम किया है।
योगी बोले भाजपा सरकार ने बेघर लोगों को मकान और शौचालय दिया। बीते छह माह में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था में काफी सुधार लाने का काम किया। सरकार की योजना है कि 2022 तक हर बेघर को घर दिया जाए। इसी दिशा में हम प्रयास भी कर रहे हैं।

कई योजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पंडित दीनदयाल के नाम पर सीएम योगी पयर्टन विभाग की कई योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही गांव नगला चंद्रभान में वे डिग्री कालेज खुलवाने का ऐलान भी कर गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा के विकास को सरकार प्लान बना रही है। जल्द ही बजट भी जारी होगा।
इधर तमाम घोषणाओं के बीच फरह को तहसील बनाने की घोषणा न होने से फरह के लोग निराश भी हुए। इससे पहले सीएम योगी वृंदावन पहुंचकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन भी किए। यहां उन्होंने कोई वार्ता नहीं की। वृंदावन से सीएम सीधे नगला चंद्रभान चले आए।