Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Budget 2025 of medicines and equipment increased in SN path for Mini AIIMS became easier

UP Budget 2025: एसएन में औषधि-उपकरणों का बजट बढ़ा, मिनी एम्स की राह हुई आसान

Fri, 21 Feb 2025 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Feb 2025 11:08 AM IST
सार

 यूपी सरकार ने एसएन कॉलेज को 162 करोड़ रुपये की सौगात दी है। इस बार औषधि और मशीनों का बजट बढ़ा दिया है। इससे मरीजों को दवाओं की किल्लत कम होगी। सुविधाएं भी बेहतर होंगी।
 

विज्ञापन
UP Budget 2025 of medicines and equipment increased in SN path for Mini AIIMS became easier
एसएन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के मिनी एम्स बनाने की राह और आसान हो गई है। यूपी सरकार ने एसएन कॉलेज को 162 करोड़ रुपये की सौगात दी है। इस बार औषधि और मशीनों का बजट बढ़ा दिया है। इससे मरीजों को दवाओं की किल्लत कम होगी। सुविधाएं भी बेहतर होंगी।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बड़े निर्माण के लिए 125 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें पुरुष-महिला छात्रावास समेत अन्य निर्माण कार्य में उपयोग होगा। पिछले बजट में 75 करोड़ रुपये दिए थे। सर्जिकल सामान के लिए 4 करोड़ रुपये तय किए हैं, बीते साल 2 करोड़ रुपये का बजट था। औषधि और रसायन के लिए 27 करोड़ रुपये का बजट दिया है। इससे ओपीडी, इमरजेंसी और भर्ती मरीजों के लिए दवाओं की खरीद होगी। बीते बजट में 26 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। मशीन और उपकरणों की खरीद के लिए 5 करोड़ रुपये मिले हैं। नशा विमुक्ति केंद्र के लिए बीते साल की तरह 50 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


मानसिक स्वास्थ्य संस्थान को मिले 25 करोड़
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट तय हुआ है। बीते 11 साल के बाद यह करीब 25 फीसदी बढ़ गया है। संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश राठौर ने बताया कि 2013 से अब तक 19.65 करोड़ रुपये ही बजट मिल रहा था। सरकार से इसे बढ़ाने की मांग की, जिस पर 25 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसको मरीजों की दवाएं, भोजन, स्टाफ के वेतन और मरम्मत समेत अन्य कार्य में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेडी लायल के नए भवन को नहीं मिला बजट
 लेडी लायल प्रशासन को निराशा हाथ लगी है। इसकी नई इमारत के लिए बजट नहीं मिला है। दरअसल, इंटीग्रेटेड प्लान के तहत लेडी लायल को एसएन कॉलेज क्षेत्र से स्थानांतरित किया जाना है। इसके भवन का निर्माण मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के पास एसएन की 5 एकड़ जमीन पर होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed