{"_id":"6033d57a8ebc3ee94422cc62","slug":"up-budget-2021-news-agra-people-airport-expectations-remain-unfulfilled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बजट: ताजनगरी की उम्मीद को नहीं मिली 'उड़ान', अटल के बटेश्वर के लिए भी कोई घोषणा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बजट: ताजनगरी की उम्मीद को नहीं मिली 'उड़ान', अटल के बटेश्वर के लिए भी कोई घोषणा नहीं
Tue, 23 Feb 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बजट में आगरा के लिए सेफ सिटी और मेट्रो के बजट की सौगात तो हैं लेकिन एयरपोर्ट की आस अधूरी रह गई है। इसका शिलान्यास हो चुका है लेकिन योजना आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। उम्मीदें और भी थीं लेकिन पूरी नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
टूरिज्म गिल्ड के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना का कहना है कि बजट में जेवर सहित अन्य एयरपोर्ट के लिए बजट का प्रावधान किया गया है लेकिन आगरा के लिए पैसा नहीं दिया गया। यहां सिविल एंक्लेव का काम बीच में अटका हुआ है। आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट बेहद जरूरी है। इसका काम रुका हुआ है।
विज्ञापन
1. छत्रपति शिवाजी संग्रहालय के लिए बजट नहीं
नेशनल चैंबर के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का कहना है कि सरकार ने मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी संग्रहालय किया तो इसका काम भी जल्द पूरा होना चाहिए। इसके लिए बजट जारी करना था, यह नहीं किया गया।
विज्ञापन
2. बटेश्वर के लिए कोई घोषणा नहीं
बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुडे़ स्मृति स्थलों घर के खंडहर, जंगलात कोठी, पर्यटन कॉम्पलेक्स, सांस्कृतिक प्रेक्षागृह के लिए बजट में कोई प्रावधान न होने से लोग निराश हो उठे।
अटलजी के भतीजे राकेश वाजपेयी,अश्वनी वाजपेयी उपेक्षा से आहत दिखे। बटेश्वर के ओमप्रकाश शर्मा, राम सिंह आजाद, चरन सिंह यादव ने भी निराशा जाहिर की। उन्होंने ने कहा कि दूसरे तीर्थ स्थलों की तरह बटेश्वर के विकास के लिए बजट में प्रावधान होना चाहिए था।
3. फूड प्रोसेसिंग यूनिट न मिलने से निराशा
आलू की बेकदरी दूर करने की लंबे समय से चली आ रही फूड प्रोसेसिंग यूनिट की मांग इस बार भी पूरी नहीं हो सकी है। आलू खोदाई में जुटे बाह के जोधाराम, राज बहादुर शर्मा, अहिबरन सिंह ने बताया कि आलू प्रोसेसिंग यूनिट की आस थी।

बेसंगपुरा के किसान राजवीर सिंह, सिमराई के किसान नेपाल सिंह, जरार के पुरुषोत्तम सिंह, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बजट में किसानों के लिए बहुत कुछ है लेकिन आगरा के आलू किसानों की सबसे बड़ी मांग फूड प्रोसेसिंग यूनिट ही थी, यह पूरी नहीं हुई।
पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिला, सीकरी, आगरा को फायदा होगा- राज्यमंत्री
सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह का कहना है कि बजट में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। इससे सीकरी और आगरा के पर्यटन कारोबार को फायदा होगा। ओडीओपी से भी आगरा की हस्तशिल्प और उद्योगों को गति मिलेगी। संग्रहालय के लिए बजट अलग से जारी होगा, इसका काम रुकेगा नहीं। बैराज और एयरपोर्ट पहले से मंजूर हैं, इनका काम भी चलता रहेगा।