फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Topper 2025: Students from rural areas did wonders dominated Board exam results

UP Board Topper 2025: ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने कर दिया कमाल, यूपी बोर्ड परीक्षाफल में दिखा दबदबा

Sat, 26 Apr 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह शरद शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
शरद शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Apr 2025 09:45 AM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा में आगरा के अधिकतर टॉप करने वाले विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों से हैं। इसके साथ ही वित्तविहीन विद्यालयों का एक बार फिर परीक्षाफल में दबदबा दिखाई दिया।
 

विज्ञापन
UP Board Topper 2025: Students from rural areas did wonders dominated Board exam results
रिजल्ट देखते छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। परीक्षा परिणाम में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावियों का दबदबा रहा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के ही परिणामों में उच्च स्थान पर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों का कब्जा रहा। वर्ष 2025 के परीक्षाफल में सरकारी के मुकाबले वित्त विहीन विद्यालयों के विद्यार्थियों की मजबूत स्थिति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Board Topper List: आगरा में बेटों ने मारी बाजी, 10th में मोनिका और 12th में शिव ने किया टॉप; पूरी लिस्ट
विज्ञापन



 

टॉप-10 सूची में यहां के विद्यार्थी
जिले में टॉप करने वाले अधिकतर छात्र-छात्राएं ग्रामीण जमीन से जुड़ हुए हैं। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में फतेहाबाद, डौकी, कुंडौल, बिचपुरी, कबीस के विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। इंटरमीडिएट की सूची में भी ग्रामीण क्षेत्र वाले विद्यालयों के छात्रों के नाम अधिक हैं। जिले में 40 राजकीय, 109 सहायता प्राप्त और 777 वित्त विहीन विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षाफल में वित्त विहीन स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें -  UP Board 10th Result: प्रदेश में आगरा के मेधावी नंबर-1, तोड़ा नौ साल का रिकार्ड; 94.99 प्रतिशत रहा रिजल्ट



 
विज्ञापन

वित्तविहीन विद्यालयों का दबदबा
हाईस्कूल में सबसे अधिक नंबर पाने वाले चार विद्यार्थी वित्त विहीन विद्यालयों के हैं, तो इंटर की सूची में तीन विद्यार्थियों के नाम शामिल सबसे पहले शामिल हैं। ऐसे में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा प्रणाली पर भी सवाल खड़ा होने लगा है। पिछले वर्ष भी ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने टॉप सूची में नाम दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें -  UP Board 12th Result: 12वीं के परीक्षा परिणाम में पिछड़ा आगरा, 76.47 प्रतिशत रहा परीक्षाफल; जानें कितना हुआ कम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed