फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board result show lower growth in government and aided school

यूपी बोर्ड रिजल्टः पिछड़ गए सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल

Fri, 09 Jun 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 09 Jun 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
up board result show lower growth in government and aided school
जीआईसी आगरा
उत्तर प्रदेश सरकार राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों पर प्रति वर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं। बावजूद इसके यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम में वित्त विहीन स्कूल ही छाए रहते हैं। चालू वर्ष की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप टेन सूची में राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूल जगह नहीं बना पाए हैं।
विज्ञापन


आगरा में हाईस्कूल के टॉप टेन की सूची में 20 परीक्षार्थी हैं। इसमें से नौ परीक्षार्थी सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज, फतेहाबाद के हैं। एसडीएलबीएसएमएसवीजी हायर सेकेंडरी स्कूल, फतेहाबाद और बीआरआई इंटर कालेज, बिल्हैनी कबीस के दो-दो परीक्षार्थी हैं। 
विज्ञापन


वहीं इंटरमीडिएट के टॉप टेन की सूची में 14 परीक्षार्थी हैं। इसमें सात परीक्षार्थी मॉर्निंग रेज इंटर कालेज नवामील के हैं। वहीं तीन परीक्षार्थी सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज, फतेहाबाद के हैं। पिछले कई वर्षों से टॉप टेन मेरिट लिस्ट में सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज, फतेहाबाद ही छाया रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन की सूची में सभी परीक्षार्थी ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के हैं। शहर के स्कूल सूची में नहीं हैं। ऐसा पिछले कई वर्षों से हो रहा है।  जिले की टॉप टेन सूची की बात की जाए तो हाईस्कूल बालक और इंटरमीडिएट में बालिकाओं का जलवा है। हाईस्कूल के टॉप टेन में 20 परीक्षार्थी हैं, इसमें 13 बालक और सात बालिकाएं हैं। इंटर के टॉप टेन सूची में 14 परीक्षार्थी हैं। इसमें नौ बालिकाएं और पांच बालक हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed