{"_id":"593826a94f1c1b841c9c9706","slug":"up-board-result-is-about-to-come-on-nine-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड रिजल्टः इंटर में आरती, हाईस्कूल में अंकित आगरा के टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड रिजल्टः इंटर में आरती, हाईस्कूल में अंकित आगरा के टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 09 Jun 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद खुशी मनाते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इंटरमीडिएट में आगरा के मॉर्निंग रेज स्कूल की आरती कुशवाहा ने टॉप किया है। उनके 93.6 प्रतिशत अंक हैं। वहीं हाईस्कूल में सरस्वती ज्ञान मंदिर फतेहाबाद के छात्र अंकित यादव टॉपर हैं। उन्होंने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
यहां देखें रिजल्ट - https://goo.gl/jN7nvE
बता दें कि रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों में शुक्रवार सुबह से ही बेचैनी रही। स्कूलों और साइबर कैफे में परीक्षा परिणाम देखने के इंतजाम किए गए थे। रिजल्ट आने के बाद छात्रों ने अपने स्कूल पहुंचकर दोस्तों के साथ खुशी मनाई।
आगरा में 10वीं के 80,988 और 12वीं के 65,880 परीक्षार्थी शैक्षणिक सत्र 2016-17 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में 10,829 और इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा में 7,099 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हिंदी विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलता।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान हाईस्कूल 24 और इंटरमीडिएट 34, कुल मिलाकर 58 नकलची पकड़े गए थे। कई परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल की स्थिति पाई गई थी, कापियों की स्क्रीनिंग की संस्तुति की गई थी। इन परीक्षा केंद्रों के परिणाम विभाग की भी नजर है।
वहीं आठ राजकीय और एडेड कालेजों ने बड़ी संख्या में प्राइवेट परीक्षार्थियों के गलत तरीके से आवेदन कराए, यह परीक्षा में भी शामिल हो गए। अब देखना होगा कि इनका परिणाम जारी किया जाता है या नहीं। एक ही प्रमाणपत्र से कई परीक्षार्थियों के आवेदन किए गए हैं। बोर्ड ने मामला पकड़ा। उसकी जांच भी हुई।