{"_id":"694f5f358c5967ccf705413b","slug":"up-board-practical-exams-2026-to-be-monitored-live-from-control-room-in-agra-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर जरूरी अपडेट, अब कंट्रोल रूम से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर जरूरी अपडेट, अब कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
Sat, 27 Dec 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Dec 2025 09:53 AM IST
सार
UP Board Practical Exam 2026: यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की निगरानी इस बार कंट्रोल रूम से होगी। पहले यह केवल मुख्य परीक्षाओं में ही होती थी। राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। इसके 15 जनवरी तक बन जाने की उम्मीद है।
जिले में 154 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर पहले चरण में जनवरी-फरवरी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों की देखरेख में ये होंगी। स्कूल की पूरी गतिविधि कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर देखी जा सकेगी। अब तक मुख्य परीक्षाओं की निगरानी कंट्रोल रूम से होती थी और प्रयोगात्मक परीक्षाओं के समय वहां से वीडियो मंगाए जाते थे।
स्कूल संचालक प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान खुद वीडियो बनाकर भेजते थे। इस बार वीडियाे न मंगवाकर सीधे कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि कंट्रोल रूम 15 जनवरी तक बन जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के साथ बड़ी टीवी स्क्रीन लगेगी। सभी 154 परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्यों से सीसीटीवी कैमरों की जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
उन्हें यूजर आईडी और पासवर्ड बंद लिफाफे में जमा करानी होगी। कुछ स्कूलों ने अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड कंट्रोल रूम में जमा करा दिए हैं। आगरा में प्रयोगात्मक परीक्षा पहले चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी तक पूरी कराई जानी है।
आगरा मंडल की स्थिति पर एक नजर
जनपद आगरा
परीक्षा केंद्र : 154
10वीं पंजीकृत : 60,371
12वीं पंजीकृत : 61,551
कुल परीक्षार्थी : 1,21,922
3.13 लाख से अधिक परीक्षार्थी
आगरा मंडल के चार जनपदों में बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 के लिए कुल 472 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 10वीं व 12वीं के कुल 3,13,590 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।