{"_id":"6270358fb775e7533c6e3d26","slug":"up-board-notice-to-13-principals-and-teachers-agra-news-agr5322684199","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 13 प्रधानाचार्य और शिक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 13 प्रधानाचार्य और शिक्षकों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में शामिल न होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने 13 प्रधानाचार्य और शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। मूल्यांकन कार्य में हिस्सा न लेने पर स्पष्टीकरण मांगते हुए तत्काल संबंधित मूल्यांकन केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। कॉपियों का मूल्यांकन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिन प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को नोटिस जारी किया है, उसमें 12 सहायता प्राप्त और एक राजकीय विद्यालय से हैं। बोर्ड स्तर से ही इनकी ड्यूटी मूल्यांकन कार्य में लगाई गई है। परीक्षकों की कमी होने से मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। बोर्ड की ओर से निर्धारित समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो पाना संभव नहीं दिख रहा है। नियमित रूप से कॉपियों के मूल्यांकन कार्य की समीक्षा की जा रही है।
जनता इंटर कॉलेज के लोकेश कुमार, सेंट जोसफ कन्या इंटर कॉलेज की सिस्टर क्लाऊडीन, श्री रत्नमुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की पायल जैन, क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज रीना रॉबर्ट्स, रफी अहमद स्मारक इंटर कॉलेज, कागारौल के अरुण कुमार सोलंकी, आरबीएस इंटर कॉलेज के विमल कुमार चौहान, महाकवि सूरस्मारक इंटर कॉलेज, रुनकता की शबाना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनाना जाट की शादाब तबस्सुम, इंद्रभान कन्या इंटर कॉलेज, पीपल मंडी की पदमा सिंह, श्री शिवप्रसाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, अछनेरा के सियाराम सोलंकी, अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज धीरज सिंह, एनसी वैदिक इंटर कॉलेज के विमलेश भारतीय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अनिल कुमार को नोटिस जारी किया गया।