फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board: Marksheet issued for marks improvement exam

यूपी बोर्डः अंक सुधार परीक्षा के लिए अंकपत्र जारी

Thu, 16 Sep 2021 01:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Marksheet issued for marks improvement exam
आगरा। यूपी बोर्ड ने अंक सुधार परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिया है। बुधवार से इनका वितरण भी शुरू कर दिया गया। परीक्षा 18 सितंबर से होगी। छह अक्तूबर तक चलेगी। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 1751 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 678 और इंटरमीडिएट में 1073 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां लगभग हो चुकी हैं। 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज, वीरांगना अवंतीबाई राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कलालखेरिया, जीएसके इंटर कॉलेज, किरावली, शिवप्रसाद इंटर कॉलेज, अछनेरा, जनता इंटर कॉलेज, खेरागढ़, जनता इंटर कॉलेज, जगनेर, भदावर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाह, सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाह, जनता इंटर कॉलेज, फतेहाबाद, डीएवी इंटर कॉलेज, धिमश्री, राजकीय इंटर कॉलेज, आंवलखेड़ा, जनता इंटर कॉलेज, एत्मादपुर शामिल हैं। कक्ष निरीक्षकों की सूची बृहस्पतिवार तक जारी हो जाएगी। परीक्षा सामग्री प्राप्त हो चुकी है। प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

अंक मिलने के बाद भी परीक्षा देना मजबूरी
प्रोन्नत का परिणाम पाने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जिन छात्र-छात्राओं ने अंक सुधार परीक्षा का फार्म भरा है, अब उन्हें अनिवार्य रूप से परीक्षा देनी होगी। अंकपत्र तभी मिल पाएगा। ऑल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सक्सेना का कहना है कि क्रॉस लिस्ट में अंक आने के बाद कुछ छात्र-छात्राएं अंक सुधार परीक्षा नहीं देना चाह रहे। जबकि इस संबंध में बात करने पर बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि प्रोन्नत का परिणाम पाने वाले जिन छात्रों ने अंक सुधार परीक्षा के लिए फार्म भरा है, उनके अंकपत्र नहीं जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोन्नत छात्रों के अंकपत्र भी जारी
यूपी बोर्ड की ओर से प्रोन्नत छात्रों का अंकपत्र जारी कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अंकपत्र प्राप्त हो गए हैं। बृहस्पतिवार से इनका वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed