{"_id":"5f0dec998ebc3e63653d33ed","slug":"up-board-mainpuri-news-agr4504564107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अगस्त तक लेना होगा 9वीं और 11वीं में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अगस्त तक लेना होगा 9वीं और 11वीं में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना महामारी के बीच सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण की तिथि निर्धारित कर दी है। पांच अगस्त तक परीक्षार्थियों को कॉलेजों में प्रवेश लेना होगा। प्रवेश प्रक्रिया के लिए छात्र के स्थान पर अभिभावकों को सामाजिक दूरी के साथ कॉलेजों में पहुंचना होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की है। प्रवेश प्रक्रिया और पंजीकरण शुल्क जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावक कॉलेजों में पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कॉलेज संचालकों को प्राप्त आवेदन के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण के लिए निर्धारित शुल्क 25 अगस्त तक जमा करना होगा। 26 अगस्त को आवेदन की जांच करनी होगी। छह सितंबर से 20 सितंबर तक किए गए आवेदनों का सत्यापन किया जा सकेगा। कॉलेज संचालकों को 30 सितंबर तक फोटो युक्त नामावली परिषद को भेजने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करानी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को निश्चित समय में आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं अभिभावकों से कहा है कि वे समय से स्कूल पहुंचकर शुल्क जमा कर अपने बच्चे का आवेदन कराना सुनिश्चित करें।