{"_id":"5e35b8738ebc3e7081424f16","slug":"up-board-kasganj-news-agr427486582","type":"story","status":"publish","title_hn":"140 विद्यालयों ने अभी तक नहीं उठाए प्रवेशपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
140 विद्यालयों ने अभी तक नहीं उठाए प्रवेशपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की घड़ी नजदीक आ रही है, लेकिन विद्यालयों की लापरवाही कम नहीं हो रही। अभी भी 140 विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र अभी तक नहीं उठाए हैं। जबकि जिन विद्यालयों ने प्रवेशपत्र उठा लिए हैं उन्होंने इनका वितरण अभी तक शुरू नहीं किया है। जिससे परीक्षार्थी चिंतित हो रहे हैं।
जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 256 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों के 36957 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने हैं। इन विद्यालयों के परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को एक सप्ताह पहले प्राप्त हो चुके हैं। इन विद्यालयों में से 140 विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक कार्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं किए हैं।
जिन विद्यालयों ने प्रवेशपत्र प्राप्त कर लिए हैं वे अभी इनका वितरण नहीं कर रहे। जिससे परीक्षार्थी चिंतित हो रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी चिंता का कारण परीक्षा केंद्र जानने को लेकर हो रही है। अभी तक परीक्षार्थियों को यह तक पता नहीं चला कि उनका परीक्षा केंद्र किस विद्यालय को बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत का कहना है कि सभी विद्यालय अपने प्रवेशपत्र कार्यालय से प्राप्त करलें। प्रवेश पत्रों का वितरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।