{"_id":"5ccd2db6bdec220745633681","slug":"up-board-high-school-students-got-zero-in-math-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: हाईस्कूल में पास प्रथम श्रेणी से, गणित में मिला जीरो, छात्र हैरान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: हाईस्कूल में पास प्रथम श्रेणी से, गणित में मिला जीरो, छात्र हैरान परेशान
Sat, 04 May 2019 11:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 May 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा परिणाम के कुछ चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। आगरा के श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज खंदारी में 110 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 15 छात्र-छात्राओं को गणित के प्रश्नपत्र में 70 अंक की थ्योरी में शून्य अंक मिले हैं।
जबकि बाकी विषयों में विद्यार्थियों को अच्छे अंक मिले हैं। खास बात यह है कि सभी परीक्षा में उत्तीर्ण हैं। गौरतलब है कि सभी विषयों में तीस-तीस अंक आंतरिक परीक्षा के भी निर्धारित हैं। इनमें विद्यार्थियों ने 28-30 तक अंक प्राप्त किए हैं।
परीक्षार्थी विवेक शर्मा ने गणित में शून्य अंक मिलने के बाद भी 69.5 फीसदी अंक हासिल किए गए हैं। थ्योरी में हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान में 52-52 अंक, विज्ञान में 36, चित्रकला में 51 अंक मिले हैं।

कई छात्रों को गणित में मिला शून्य
विशाल को हिंदी में 43, अंग्रेजी में 38, विज्ञान में 23, सामाजिक विज्ञान और चित्रकला में 45-45 अंक मिले हैं। गणित में खाता नहीं खुला है। तरुण कुमार ने हिंदी में 36, अंग्रेजी में 36, सामाजिक विज्ञान में 42,चित्रकला में 44, विज्ञान में 23 और गणित में 00 अंक मिला है।
नरेंद्र सिंह को हिंदी में 42, अंग्रेजी में 40, सामाजिक विज्ञान में 38, कॉमर्स में 47, विज्ञान में 33 और गणित में 00 अंक प्राप्त किए हैं। मुकुल गोस्वामी को हिंदी में 48, अंग्रेजी में 43, सामाजिक विज्ञान में 37, चित्रकला में 58, विज्ञान में 26 और गणित में 00 अंक हासिल किए हैं।
यही हाल बाकी विद्यार्थियों का है। परीक्षार्थी पास होने के बाद भी संतुष्ट नहीं है। कई परीक्षार्थी परिणाम देख रो पड़े। सभी प्रधानाचार्य के पास पहुंचकर बताया कि प्रश्नपत्र ठीक गया था, उन्हें शून्य कैसे मिला, समझ नहीं पा रहे हैं।

प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत ने बताया कि स्क्रूटनिंग के लिए विद्यार्थियों की ओर से फार्म भरे जा रहे हैं। इसके अलावा विद्यालय स्तर से माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव और क्षेत्रीय सचिव को पत्र लिखा गया है। पुनर्मूल्यांकन की मांग की गई है।
500 रुपये करने पड़ रहे खर्च
उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन कर रहे हैं। इसके लिए 500 रुपये शुल्क चुकाना पड़ रहा है। कई विद्यार्थी गरीब परिवारों से हैं। उनके लिए 500 रुपये का इंतजाम भी मुश्किल हो रहा है।
इन खबरों के बारे में आपकी क्या राय है। कृपया अपनी कीमती राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।