{"_id":"58c82cf64f1c1bb66032a9d0","slug":"up-board-exam-will-be-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गई इम्तिहान की घड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आ गई इम्तिहान की घड़ी
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
up board
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जो 21 अप्रैल तक चलेगी। जिले में 146868 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इसके लिए 343 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के लिए नकलविहीन परीक्षा कराना चुनौती होगा।
परीक्षाएं दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 07:30 से अपराह्न 10:45 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 02:00 से शाम 05:15 तक होगी। 16 मार्च को पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी, सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। हाईस्कूल में 72,222 संस्थागत, 8766 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 59,653 संस्थागत और 6227 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को शामिल होना है।
16 अतिसंवेदनशील और 51 संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने जिले को 38 सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर के प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा 29 जोनल और 10 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। कुछ विषयों के प्रश्नपत्र कम पड़ गए हैं। केंद्रों की डिमांड पर पूरक प्रश्नपत्र मंगाए गए हैं। बुधवार तक प्रश्नपत्र आने की संभावना है।
विज्ञापन
11 उड़नदस्ते रोकेंगे नकल
बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से उड़नदस्ते गठित कर दिए गए हैं। जिले स्तर पर सात और मंडल स्तर पर चार उड़नदस्ते बनाए गए हैं। जनपदीय दस्ते में डीआईओएस, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा, बीएसए, राजकीय इंटर कालेज, शाहगंज के प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ के प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल, चंदसौर के प्रधानाचार्य शामिल हैं। वहीं मंडलीय उड़नदस्ते में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक, मंडलीय वित्त एवं लेखाधिकारी और मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) का दस्ता चलेगा।
6200 कक्ष निरीक्षक लगाए गए
बोर्ड परीक्षा में चालू सत्र में 6200 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। इसमें करीब 1400 परिषदीय शिक्षक शामिल हैं। इन्हें नगर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर लगाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों के लिए संबंधित बीईओ को डिमांड भेजनी होगा। जिस प्रश्नपत्र में कक्ष निरीक्षक की जरूरत होगी, केंद्र व्यवस्था पहले से बीईओ को लिखकर देंगे। डीआईओएस डा. जितेंद्र सिंह यादव ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि वह पहले से डिमांड दे दें।
कंट्रोल रूम बनाया
डीआईओएस कार्यालय में बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 0562-2217504 है। 15 मार्च से इसको शुरू कर दिया जाएगा। सुबह छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक इस पर फोन किया जा सकता है। इस पर परीक्षा के दौरान उत्पन्न होने वाली कोई भी समस्या और शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उसका तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कटिबद्ध है। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। नकल की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-डा. प्रदीप कुमार,
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक