फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board exam,up board exam 2021,up board exam news,board exam news,intermediate exam news,intermediate exam,intermediate exam datesheet,UP board intermediate exam datesheet

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 : एक्सपर्ट बोले, 'इंटर के छात्र गणित, विज्ञान व अंग्रेजी का करें अभ्यास'

Sun, 09 May 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
up board exam,up board exam 2021,up board exam news,board exam news,intermediate exam news,intermediate exam,intermediate exam datesheet,UP board intermediate exam datesheet
कासगंज। कोरोना संक्रमण के चलते हाईस्कूल की परीक्षाएं भले ही निरस्त कर दी गई हों, लेकिन इंटर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं कोरोना का कहर कम होने के बाद बोर्ड अवश्य कराएगा। इन दिनों कोरोना कर्फ्यू के दिनों में पढ़ाई-ढिलाई न बरतने की सलाह शिक्षक दे रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि इंटर के परीक्षार्थी गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी का अभ्यास करते रहें और परीक्षाओं के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

बहुविकल्पीय प्रश्नों पर दें अधिक ध्यान
विज्ञान में सभी अध्यायों के प्रश्नों के उत्तरों को दोहरातें रहें। अभी कोरोना कर्फ्यू में परीक्षाएं आगे बढ़ा दी गई हैं, जिससे तैयारियां करने को अधिक समय मिला है, इसका लाभ लें। बहुविकल्पीय प्रश्नों पर अधिक ध्यान दें। शेष कोर्स का भी अभ्यास करते रहें। -जयंत गुप्ता, समन्वयक जिला विज्ञान क्लब।
विज्ञापन

अभ्यास से होगा गणित मजबूत
मैट्रिक्स, लीनियर प्रोग्राम, वेक्टर जैसे अध्यायों का अधिक अभ्यास करें। इसके अतिरिक्त अन्य अध्यायों का भी ध्यान से पढ़ें। बार-बार अभ्यास करने से ही गणित मजबूत होगा। गणित में अंक भी अच्छे मिलते हैं, जो इंटर में डिवीजन बनाने में सहायक हैं। - सर्वेंद्र पुंढीर, गणित शिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नों के उत्तर लिखकर करें याद
अंग्रेजी के प्रश्नों के उत्तर लिखकर याद करें। पाठों के सेंट्रल आइडिया, निबंधों को अच्छे से याद करें। अंग्रेजी व्याकरण पर भी ध्यान दें। व्याकरण में छोटे प्रश्न आते हैं, लेकिन इनमें अंक पूरे मिलते हैं। पढ़ाई में ढील न दें और अभ्यास को जारी रखें। - देवेंद्र सिंह चौहान, अंग्रेजी शिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed