फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Exam Time Table Agra News

यूपी बोर्ड परीक्षाः जरा गौर से पढ़कर जाएं पेपर का समय, उपस्थिति चार्ट व कार्यक्रम में 'गफलत'

Mon, 10 Feb 2020 04:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Feb 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Up Board Exam Time Table Agra News
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बोर्ड की हाईस्कूल की तीन विषयों की परीक्षा के समय (पाली) के संबंध में गफलत की स्थिति पैदा हो गई है। बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम और केंद्रों को उपलब्ध कराए गए अटेंडेंस चार्ट में परीक्षा का समय अलग-अलग है। परीक्षा का जो समय कार्यक्रम में दिया गया है, वही परीक्षार्थियों को जारी कार्यक्रम में भी है।
विज्ञापन


परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल संगीत गायन विषय की परीक्षा 19 फरवरी, वाणिज्य की 26 फरवरी और कंप्यूटर विषय की परीक्षा दो मार्च को दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होनी है।
विज्ञापन


यही समय परीक्षाओं के प्रवेशपत्र पर भी दर्ज है। जबकि परीक्षा केंद्रों को दिए गए चार्ट में ये परीक्षाएं सुबह की पाली में (सुबह 8:00 से 11:15 बजे तक) दर्शाई गई हैं। इससे केंद्र व्यवस्थापकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस त्रुटि के संबंध में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनाना जाट की प्रधानाचार्य ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर मार्गदर्शन भी मांगा है। सेंट जोंस इंटर कॉलेज हॉस्पिटल रोड के प्रधानाचार्य की ओर से भी इस समस्या को रखा गया है।


बोर्ड सचिव को अवगत कराएंगे
इस त्रुटि के संबंध में बोर्ड सचिव को अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा। अभी परीक्षा शुरू होने में समय है। वस्तुस्थिति से केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत करा दिया जाएगा। -रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed