फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board, exam, student

बोर्ड के छात्रों का डाटा ऑनलाइन नहीं करने पर नोटिस की तैयारी

Mon, 21 Oct 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
up board, exam, student
कासगंज। जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों ने कक्षा 9 व 11 में पंजीकृत छात्र छात्राओं से संबंधित शुल्क एवं हाईस्कूल एवं बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क से संबंधित ट्रेजरी चलान ऑन लाइन अपलोड नहीं किए हैं। इससे उनके स्कूल के छात्र छात्राओं की नामावली जनरेट नहीं हो रही हैं। ऐसे 34 विद्यालयों को नोटिस भेजेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों को कक्षा 9 व 11 के छात्र छात्राओं का पंजीकरण करने के बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं का शुल्क ट्रेजरी चालान के जरिए बोर्ड में जमा करना होता है। इसके बाद इसका विवरण ऑनलाइन किया जाता है। लेकिन इस बार कई विद्यालयों ने विवरण पूरा अपलोड नहीं किया है। या फिर आधा अधूरा अपलोड कर दिया। इससे छात्र छात्राओं की संख्या और शुल्क का मेल नहीं हो रहा है। इससे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से संबंधित नामावली जनरेट नहीं हो पा रहीं हैं। बोर्ड सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर शुल्क एवं ट्रेजरी चालान से संबंधित सूचनाएं मांगी हैं। जिससे नामावली जनरेट हो सकें। इसके आधार पर परीक्षाओं को संपन्न कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश बाद भी सूचनाएं विद्यालयों ने डीआईओएस कार्यालय पर नहीं भेजी। ऐसे डीआईओएस ने 34 विद्यालयों को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस सिंह राजपूत ने कहा कि जिन विद्यालयों की नामावली बोर्ड से जनरेट नहीं हुई हैं वह अपने विद्यालय के छात्र छात्राओं से संबंधित पंजीकरण एवं बोर्ड परीक्षा के शुल्क का ट्रेजरी चालान का विवरण मंगलवार शाम तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मे जमा करा दें। जिससे उन्हें बोर्ड को भेजा जा सके। अन्यथा विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

बेवसाइट 15 नवंबर तक खुली
कासगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस सिंह राजपूत ने बताया कि परिषद की वेब साइट 15 नवंबर तक खुल गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा छात्र छात्राओं के शैक्षिक विवरणों, उनके नाम, माता/पिता के नाम उनकी स्पेलिंग, जन्मतिथि, विषय कोड, अन्य विवरण को जांच कर शुद्ध कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed