फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP board exam news: date for filling UP board exam form extended

यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, विद्यार्थी छूटे तो प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार

Mon, 04 Jan 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Jan 2021 12:11 AM IST
सार

  • 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरने की तारीख पांच जनवरी तक बढ़ाई
  • कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण 10 जनवरी तक होगा

विज्ञापन
UP board exam news: date for filling UP board exam form extended
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख पांच जनवरी तक बढ़ा दी है। इसके साथ कक्षा नौ और 11 में अग्रिम पंजीकरण कराने से रह गए छात्र-छात्राओं को भी पंजीकरण कराने का मौका दिया गया है। इसकी अंतिम तारीख 10 जनवरी है। 

विज्ञापन

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि जो छात्र-छात्राएं फॉर्म भरने या पंजीकरण कराने से रह गए हैं, उनकी प्रक्रिया पूरी करा ली जाए। कोई विद्यार्थी यदि छूटता है तो उसके लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा है कि जानकारी में आया है कि छूट हुए विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण करवाने व बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरवाने में प्रधानाचार्य ढिलाई करते हैं। इस पर नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया फैसला
आगरा मंडल के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल का कहना है कि कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने और अंग्रिम पंजीकरण कराने की तारीख बढ़ाई है। उद्देश्य यह है कि कोई विद्यार्थी छूट न जाए। अब फॉर्म भरने वालों को निर्धारित विलंब शुल्क जमा करना होगा।

बोर्ड सचिव ने कहा कि परीक्षा फॉर्म भरने में ढिलाई बरतने पर राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति की जाएगी। वित्त विहीन विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक से अपेक्षा की गई है कि वह प्रधानाचार्यों को इसकी जानकारी दे दें।

जिले में विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा 
शैक्षणिक सत्र 2020-21 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 1,21,708 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है। हाईस्कूल संस्थागत परीक्षार्थी 65,095 और व्यक्तिगत 111 हैं। इंटरमीडिएट के संस्थागत परीक्षार्थी 55863 व व्यक्तिगत 639 हैं। बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed