{"_id":"5e46dc198ebc3ee5c1736b38","slug":"up-board-exam-mainpuri-news-agr4295108135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा में संकलन केंद्र तक पहुंचेंगी उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सुरक्षा में संकलन केंद्र तक पहुंचेंगी उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में पहलीबार उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव के लिए पुलिस अभिरक्षा की व्यवस्था की गई है। डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पहुंचाने के लिए पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में शासन और माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी स्तर पर लापरवाही नहीं करना चाहता है। हर रोज बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की शासन और परिषद समीक्षा कर रहा है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी केंद्र व्यवस्थापक के साथ उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर संकल केंद्र तक जाएंगे। पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पहुंचाने के लिए पुलिस की मदद ली जाएगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को पुलिस सुरक्षा में उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर पुस्तिका बदलने के लगे थे आरोप
पूर्व में औंछा क्षेत्र के एक कॉलेज में संकलन केंद्र पहुंचने से पहले रास्ते में उत्तर पुस्तिका बदलने का आरोप लगा था। शासन ने इस प्रकार के आरोपों पर ही पुलिस सुरक्षा में उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सभी केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी है कि वे उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्र पर तैनात पुलिस बल के साथ संकलन केंद्र तक पहुंचाएं। इस कार्य में लापरवाही पर केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।
रघुराज सिंह पाल, प्रभारी डीआईओएस