{"_id":"5e3b00a38ebc3ee5ea3fb099","slug":"up-board-exam-mainpuri-news-agr4281060130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड के चार हजारपरीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों में खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड के चार हजारपरीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों में खामियां
विज्ञापन
05एमएनपी-23-जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का भवन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किए गए करीब चार हजार प्रवेश पत्रों में खामियां मिलीं। प्रवेश पत्रों में छात्र, पिता और माता के नाम गलत दर्ज हुए हैं। जिला प्रशासन सहित प्रदेश के अन्य जिलों से शिकायतें मिलने के बाद शासन ने गलती को सुधारने का आश्वासन दिया है। संशोधन के लिए जल्द ही वेबसाइट खोलने का निर्णय लिया गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी परीक्षार्थी और उसके माता-पिता नाम दर्ज किए गए हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के नाम के साथ ही माता-पिता के नाम में गड़बड़ी हुई है। जिले में पहुंचे प्रवेश पत्रों को देखने के बाद शिक्षा विभाग ने आपत्ति दर्ज कराई है। जिले से दर्ज कराई गई आपत्ति पर शासन के प्रमुख सचिव ने माध्यमिक शिक्षा परिषद को संशोधन के निर्देश दिए हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को पत्र भेजकर संशोधन कराने की कार्रवाई से अवगत कराया है। सचिव द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि प्रवेश पत्र में संशोधन कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा किया जा सकेगा। इसके लिए परिषद की वेबसाइट खुलेगी। इससे पहले सूची तैयार कर ली जाए कि कितने छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र में गड़बड़ी पाई गई है।
केसहिस्ट्री-एक
एके इंटर कॉलेज रामनगर के छात्र अंकित कुमार की माता का नाम शशिकला है। प्रवेश पत्र पर अंग्रेजी में नाम सही दर्ज है, लेकिन हिंदी में शाशिकला दर्ज है।
केसहिस्ट्री-दो
वीडी इंटर कॉलेज सिरसागंज रोड की छात्रा शिवानी की माता का नाम सरला है, लेकिन प्रवेश पत्र में हिंदी में सारला लिखा गया है।
केसहिस्ट्री-तीन
एसएस इंटर कॉलेज के छात्र अर्पित का हिंदी में नाम आर्पित लिखा गया है। जबकि इसी छात्र के पिता नाम हनुमंत की जगह पर हानुमंत लिखा गया है।
हाईलाइर्ट्स
64597 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटर के लिए हैं पंजीकृत
91 परीक्षा केंद्रों पर जिलेभर में आयोजित होगी बोर्ड परीक्षा
497 कक्ष निरीक्षकों की परीक्षा में लगाई गई है ड्यूटी
19 सेक्टर में परीक्षा के लिए बांटे गए हैं परीक्षा केंद्र
छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपने प्रवेश पत्र की जांच करें। जांच के दौरान यदि कोई खामी पाई जाती है तो वे संशोधन के लिए अपने कॉलेज के प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र दें। परिषद की वेबसाइट खुलेगी, जिसमें प्रधानाचार्य संशोधन कराने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
नाजर सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक