{"_id":"6207fee98a03954e513e7645","slug":"up-board-exam-95-centre-declayred-mainpuri-news-agr5241351196","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए जिले में बनाए गए 95 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए जिले में बनाए गए 95 केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जिले के 497 कॉलेजों में पंजीकृत 58,490 छात्र-छात्राओं के लिए 95 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिला परीक्षा समिति ने जिले से केंद्रों पर सहमति जताते हुए प्रस्ताव बोर्ड को भेजा था, जिस पर बोर्ड ने मोहर लगा दी।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा के लिए सोमवार को केंद्र निर्धारण कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के 497 कॉलेजों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 58,490 छात्र-छात्राओं के लिए 95 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण के साथ ही छात्र आवंटन का कार्य भी पूरा कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला समिति की सहमति के बाद परीक्षा केंद्र की सूची जारी की है। परीक्षा केंद्रों पर सभी प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2021 में भी जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 95 केंद्र ही बनाए गए थे। हालांकि 2021 में बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई थी।
अनंतिम सूची में शामिल 11 कॉलेज सूची से हुए बाहर
10 जनवरी को सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए 106 परीक्षा केंद्र की अनंतिम सूची जारी की थी। इस सूची के सापेक्ष 15 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिला समिति ने जिले से 95 केंद्रों का प्रस्ताव भेजा, जिस पर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपनी मोहर लगा दी।
विज्ञापन
नए आवेदनों पर नहीं किया गया विचार
जिले में 64 कॉलेजों ने 2022 बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनवाने के लिए प्रत्यावेदन दिया था। जिस पर जिला समिति ने यह कहते हुए विचार नहीं किया कि जब पिछले साल से इस साल छात्र संख्या लगभग तीन हजार कम हुई तो केंद्र बढ़ाने का कोई मतलब ही नहीं। जिला समिति ने वर्ष 2021 में बने केंद्रों पर ही सहमति बताई।
हाईलाइर्ट्स
497 कॉलेजों के परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल
32687 परीक्षार्थी हाईस्कूल की परीक्षा में होंगे शामिल
25803 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में होंगे शामिल
वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए जिले में 95 केंद्र निर्धारित हुए हैं। अनंतिम सूची में शामिल उन 11 केंद्रों पर बाहर किया गया है जो परीक्षा के मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। पिछले साल भी ये परीक्षा केंद्र नहीं थे। सभी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा की तैयारियों के लिए सारी व्यवस्थाएं पूरी रखें।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक