{"_id":"5e4ec6618ebc3ef24e121563","slug":"up-board-exam-1043-student-laft-examimition-mainpuri-news-agr430346137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार ने छोड़ी हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार ने छोड़ी हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान व इंटरमीडिएट चित्रकला परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की गई। हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 1043 व इंटरमीडिएट चित्रकला की परीक्षा में 471 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा 90 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत 9427 परीक्षार्थियों में से 8384 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 1043 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट चित्रकला आलेखन की परीक्षा 71 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 2772 में से 2311 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 461 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला प्रावैधिक की परीक्षा 14 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 55 में से 45 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी सचलदल सक्रिय रहे। लेकिन कहीं से भी कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका।
प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस कर दिए निर्देश
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बुधवार की देर शाम शासन के प्रमुख सचिव ने निर्देश जारी किए। प्रमुख सचिव ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। परीक्षा केंद्र में लगे दोनों तरफ के सीसीटीवी कैमरा सक्रिय होने चाहिए। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त किसी भी शिक्षक व कर्मचारी का मोबाइल क्रियाशील नहीं होना चाहिए। परीक्षा शुरू होने के बाद आंतरिक सचलदल की ड्यूटी भी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जाए। रिलीवर की ड्यूटी अलग से न लगाकर सचल दल से कराई जाए। कक्ष के बाहरी तरफ की खिड़की खुली नहीं होनी चाहिए। उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित समय में संकलन केंद्र पर पहुंचें।
विज्ञापन
हाईस्कूल-प्रश्न पत्र गृह विज्ञान
पंजीकृत परीक्षार्थी- 9427
उपस्थित परीक्षार्थी- 8384
अनुपस्थित परीक्षार्थी- 1043
इंटरमीडिएट - प्रश्न पत्र चित्रकला आलेखन
पंजीकृत परीक्षार्थी- 2772
उपस्थित परीक्षार्थी -2311
अनुपस्थित परीक्षार्थी- 461
इंटरमीडिएट - प्रश्न पत्र चित्रकला प्रावैधिक
पंजीकृत परीक्षार्थी- 55
उपस्थित परीक्षार्थी- 45
अनुपस्थित परीक्षार्थी- 10