फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board: Every phone number will be recorded in the control room

यूपी बोर्ड: कंट्रोल रूम में दर्ज होगा हर फोन नंबर

Sun, 19 Jan 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Every phone number will be recorded in the control room
कासगंज। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कंट्रोलरूम बनाया जाएग। कंट्रोल रूम से प्रयोगात्मक परीक्षा पर ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। कंट्रोलरूम पर आने वाले हर फोन का रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहले चरण में 23 जनवरी से शुरू होने वाले परीक्षा कार्यक्रम को अब बदल दिया है। इस चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं अब दूसरे चरण में होगी। दूसरे चरण में होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाएं अब पहले चरण में होंगी। जिले में एक फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। लिखित परीक्षा की तर्ज पर ही प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी होगी। सभी विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोलरूम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोलरूम में फोन से जो भी शिकायतें मिलेगी उनके लिए एक रजिस्टर बनाया जाएगा। इसमें फोन का नंबर व शिकायत का प्रकार आदि दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed