फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board: Evaluation of answer sheets can be completed today

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा का 99.76 प्रतिशत मूल्यांकन हुआ पूरा

Fri, 06 May 2022 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation of answer sheets can be completed today
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम दौर में है। शुक्रवार को जिले में इंटरमीडिएट की 4339 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिले में 99.76 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए थे। दो केंद्रों पर हाईस्कूल और दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। हाईस्कूल का मूल्यांकन कार्य दो दिन पहले ही पूरा किया जा चुका है। जबकि इंटरमीडिएट का मूल्यांकन कार्य जारी है। शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर इंटरमीडिएट की 3333 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया गया। नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर 1006 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में कुल प्राप्त 329944 उत्तर पुस्तिकाओं में से 329172 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। मात्र 772 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शेष रह गया है। उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 360 और नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर 412 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शेष रह गया है। उम्मीद है कि शनिवार को मूल्यांकन कार्य पूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed