फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board 2023 Exam Question papers will open under strict supervision

UP Board 2023 Exam: कड़ी निगरानी में खुलेंगे प्रश्नपत्र,  इन गाइडलाइंस का रखें ध्यान

Mon, 13 Feb 2023 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 11:47 AM IST
सार

निर्देश जारी हुए हैं कि केंद्रों पर प्रश्नपत्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में रखे जाएंगे। डबल लॉक में प्रश्न पत्र रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सील लगाई जाएगी।

विज्ञापन
UP Board 2023 Exam Question papers will open under strict supervision
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एटा में उप्र बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए हर एक कोशिश की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में खोलने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा

बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 63020 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश हैं कि परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन कराया जाए। यहां तक कि नकल कराने पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की बात कही है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। जहां निगरानी के लिए जीआईसी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं कंट्रोल रूम को लखनऊ से भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन

जारी हुए ये निर्देश 

वहीं अब निर्देश जारी हुए हैं कि केंद्रों पर प्रश्नपत्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में रखे जाएंगे। डबल लॉक में प्रश्न पत्र रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सील लगाई जाएगी। जब प्रश्नपत्रों को खोला जाएगा तो स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के सामने खोला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले डीआईओएस 

डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए शासन से जो निर्देश मिले हैं उसी के अनुसार कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed