UP Board Result 2020: हाईस्कूल में फेल होने पर छात्र ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव
- हाईस्कूल का छात्र सिर्फ कला में पास हुआ था, बाकी पांच विषयों में फेल हो गया था।
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में फेल होने पर आगरा जिले में एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना मन्सुखपुरा क्षेत्र के गांव सुखभानपुरा का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर पंडित हुकुम चंद इंटर कॉलेज बड़ापुरा में हाईस्कूल का छात्र था। शनिवार को हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें छात्र फेल हो गया था।
UP Board Result 2020: परीक्षा परिणाम देखते ही इंटर के छात्र को पड़ा दिल का दौरा, मौत
परिवारवालों ने बताया कि हाईस्कूल में फेल होने पर छात्र पूरी तरीके से टूट गया था। परिजनों ने उसे समझाया, इसके बाद सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। रात में किसी वक्त छात्र ने फांसी लगा ली। सुबह जब परिवारवाले जागे तो उसे फंदे से लटका देखा।
सिर्फ कला विषय में पास हुआ
परिजनों के अनुसार छात्र सिर्फ कला विषय में ही पास हुआ है, इसमें उसके 88 नंबर आए। जबकि हिंदी में 39, अंग्रेजी में 41, गणित में 42, विज्ञान में 45 और सामाजिक विज्ञान में 44 नंबर आए। इन विषयों में वो फेल है।
अन्य खबरें:
UP Board Result 2020: हाईस्कूल में आगरा की अंशिका बघेल को प्रदेश में मिला पांचवा स्थान
UP Board Result 2020: आगरा के आकाश कुशवाह को सूबे में मिला नौंवा स्थान, हाईस्कूल में पाए 94 फीसदी अंक
UP Board Result 2020: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की मदद से मजदूर के बेटे ने जिले में पाया चौथा स्थान