फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board 10th 12th Result 2022 UP Board Exam Result May Be Released soon

UP Board Result: कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, आगरा के परीक्षार्थी यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Wed, 15 Jun 2022 11:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jun 2022 11:29 AM IST
सार

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित कर सकता है। माना जा रहा है कि पहले यूपी बोर्ड परिणाम की घोषणा संबंधी तारीख बताई जाएगी। इसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Up Board 10th 12th Result 2022 UP Board Exam Result May Be Released soon
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड आज परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे जल्दी देगा।  

विज्ञापन


आगरा जिले में इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 180 परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 1,17,623 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 65,369 परीक्षार्थी हाईस्कूल के, 52,254 इंटरमीडिएट के हैं। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य पहले ही संपन्न हो चुका है। अब परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

आज जारी हो सकती है अधिसूचना

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर अधिसूचना जल्द जारी हो सकती है। परीक्षा परिणाम का सबसे जल्दी अपडेट अमर उजाला पर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए AmarUjala.Com/UP Board Result 2022 News Update पर विजिट करते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल रहे विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed