{"_id":"60e9151b8ebc3edf8f046069","slug":"up-block-pramukh-chunav-2021-bjp-candidate-won-at-14-blocks-vote-for-only-one-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: आगरा के 14 ब्लॉकों पर भाजपा का कब्जा, बरौली अहीर में सपा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: आगरा के 14 ब्लॉकों पर भाजपा का कब्जा, बरौली अहीर में सपा को हराया
Sat, 10 Jul 2021 09:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Jul 2021 09:04 AM IST
सार
15 ब्लॉक में कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। जगनेर व अकोला में भी भाजपा प्रत्याशियों के सामने विपक्षियों ने नाम वापस कर लिए। बरौली अहीर ब्लॉक में सपा की सरिता सिंह को भाजपा के उत्तम सिंह ने पराजित किया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: अछनेरा ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बरौली अहीर ब्लॉक में मतदान से प्रत्याशी के भाग्य का फैसला हुआ। यहां भाजपा ने सपा को हराया। शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन जगनेर और अकोला के एक-एक विपक्षी उम्मीदवार ने भी नाम वापस ले लिया। इस तरह जिले के 15 में से 14 ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध रहे। निर्विरोध चुने ब्लाक प्रमुखों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत का सिलसिला ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जारी है। गुरुवार को 15 ब्लॉक पर नामांकन हुए, जिनमें 12 ब्लॉक पर सिर्फ भाजपा प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। किसी प्रतिद्वंद्वी ने नामांकन नहीं किया। 15 ब्लॉक में कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। जगनेर व अकोला में भी भाजपा प्रत्याशियों के सामने विपक्षियों ने नाम वापस कर लिए। बरौली अहीर ब्लॉक में सपा की सरिता सिंह को भाजपा के उत्तम सिंह ने पराजित किया।
विज्ञापन
निर्विरोध 14 ब्लॉक प्रमुख
एत्मादपुर से इति सिंह
खंदौली से आशीष शर्मा
बिचपुरी से ममता दिवाकर
फतेहपुर सीकरी से मंजू
अछनेरा से गायत्री देवी
खेरागढ़ से अनिल कुमार
सैंया से मंजू देवी
शमसाबाद से गिरिजा देवी
फतेहाबाद से प्रियंका गुर्जर
बाह से लाल सिंह
पिनाहट से सत्यवीर
जैतपुरकलां से राधा देवी
अकोला से रविंद्र सिंह राजू
जगनेर से वीरेंद्र सिंह
धांधली के आरोप, प्रदर्शन करेंगे
सपा के प्रदेश सचिव अवनींद्र यादव ने कहा है कि जिला पंचायत के बाद भाजपा ने सत्ता के बल पर ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में भी सत्ता व धनबल का दुरुपयोग किया है। इसके विरोध में पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: मुलायम सिंह के गढ़ में आठ ब्लॉक में दाखिल हुए 19 नामांकन, मतदान से होगा फैसला
एत्मादपुर से इति सिंह
खंदौली से आशीष शर्मा
बिचपुरी से ममता दिवाकर
फतेहपुर सीकरी से मंजू
अछनेरा से गायत्री देवी
खेरागढ़ से अनिल कुमार
सैंया से मंजू देवी
शमसाबाद से गिरिजा देवी
फतेहाबाद से प्रियंका गुर्जर
बाह से लाल सिंह
पिनाहट से सत्यवीर
जैतपुरकलां से राधा देवी
अकोला से रविंद्र सिंह राजू
जगनेर से वीरेंद्र सिंह
धांधली के आरोप, प्रदर्शन करेंगे
सपा के प्रदेश सचिव अवनींद्र यादव ने कहा है कि जिला पंचायत के बाद भाजपा ने सत्ता के बल पर ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में भी सत्ता व धनबल का दुरुपयोग किया है। इसके विरोध में पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: मुलायम सिंह के गढ़ में आठ ब्लॉक में दाखिल हुए 19 नामांकन, मतदान से होगा फैसला