फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   out of control DCM truck collided with motorcycle in Agra

डीसीएम का कहर: बाइक में मारी टक्कर, फिर पेड़ से टकराई; बाल-बाल बचे दो सगे भाई

Mon, 19 Oct 2026 11:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 19 Oct 2026 11:02 PM IST
सार

ट्रांस यमुना क्षेत्र में हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक दूर जा गिरी। इसके बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
out of control DCM truck collided with motorcycle in Agra
पेड़ से टकराकर रुकी डीसीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित 80 फुटा मार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकरा गई। इसके बाद डीसीएम पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे में बाइक करीब 10 मीटर दूर जा गिरी और डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि पास में मोमोज खाने आए दो सगे भाई चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन


चंद्र नगर निवासी प्रिंस शर्मा (20) और मनोज शर्मा (22) सोमवार रात करीब 8:45 बजे अपने बड़े भाई तेज प्रकाश शर्मा की बाइक से मोमोज लेने 80 फुटा मार्ग पर आए थे। इसी दौरान चौहान हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने सड़क किनारे खड़ी उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक दूर जा गिरी। इसके बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी सुभाष बघेल ने बताया कि डीसीएम पेड़ से नहीं टकराती तो पास में मौजूद दोनों भाई उसकी चपेट में आ सकते थे। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने हाइड्रा की मदद से डीसीएम को हटवाकर थाने पहुंचाया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि 100 फुटा मार्ग पर मीशो कंपनी के यहां डीसीएम में माल लोड किया जा रहा था। इसी दौरान चालक के साथ आया व्यक्ति वाहन लेकर अचानक भाग निकला। परिचालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed