फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up block chief election 2021 Mainpuri 19 Nomination Form File For Eight Blocks

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: मुलायम सिंह के गढ़ में आठ ब्लॉक में दाखिल हुए 19 नामांकन, मतदान से होगा फैसला

Thu, 08 Jul 2021 07:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 08 Jul 2021 07:27 PM IST
सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: सभी ब्लॉकों में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। तीन बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। घिरोर सीट पर केवल एक ही नामांकन प्राप्त होने से सत्यपाल यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। अन्य आठ ब्लॉकों में कुल 19 नामांकन दाखिल होने से यहां 10 जुलाई को मतदाना होगा।

विज्ञापन
up block chief election 2021 Mainpuri 19 Nomination Form File For Eight Blocks
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: जागीर ब्लॉक पर मौजूद मैनपुरी डीएम व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के नौ ब्लॉकों प्रमुख पद के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू हुए। सभी ब्लॉकों में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। तीन बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। समय बीतने के बाद घिरोर सीट पर केवल एक ही नामांकन प्राप्त होने से सत्यपाल यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। अन्य आठ ब्लॉकों में कुल 19 नामांकन दाखिल होने से यहां 10 जुलाई को मतदाना होगा।\

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया सभी ब्लॉकों में शुरू हुई। घिरोर में सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह यादव ने प्रस्तावक राजेश कुमार व अनुमोदक प्रीती यादव के साथ नामांकन दाखिल किया। उन्होंने एआरओ रजनीश कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इसके बाद तीन बजे तक कोई दूसरा नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


ऐसे में सत्यापल यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। दूसरा नामांकन दाखिल न होने की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सत्यपाल यादव को फूल माला पहनाकर खुशियां मनाईं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, सुजान सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष दीपक जैन, संजीव मिश्रा, उर्मिला चौहान, अखिलेश यादव, अप्पी मिश्रा, भुवनेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

up block chief election 2021 Mainpuri 19 Nomination Form File For Eight Blocks
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: घिरोर सीट से नामांकन के बाद सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी सदर ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी रितू भदौरिया और शांति देवी यादव ने नामांकन दाखिल किया। अपने समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों ने सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेमप्रकाश को नामांकन पत्र सौंपे। शांति देवी यादव को सपा और भाजपा दोनों ने ही अपना प्रत्याशी बनाया था, बाद में भाजपा ने सूची बदल दी। ऐसे में अब शांति देवी यादव किस पार्टी से हैं इस पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

किशनी में भाजपा प्रत्याशी सोनम वाल्मीकि ने जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान व अन्य पदाधिकारियों के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन कक्ष तक केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप तिवारी, रमाशंकर तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर, चेयरमैन अनिल मिश्रा, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं सपा प्रत्याशी उर्मिला वाल्मीकि ने विधायक किशनी बृजेश कठेरिया व अन्य सपा कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह, जगराम सिंह, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव बाबा, गोपी यादव, गौरव दयाल, डैनी यादव, विकास यादव संकी, मुकुल यादव, रमेश यादव आदि मौजूद रहे। 

बेवर में भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र दिवाकर ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के लिए कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री भी पहुंचे। बाद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद कठेरिया उर्फ लंबे ने अपना नामांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशी के साथ नामांकन दाखिल कराने के लिए पूर्व मंत्री आलोक शाक्य व तोताराम यादव भी पहुंचे। इसके अलावा तीसरा नामांकन शोभा सिंह का हुआ। इस दौरान एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार, सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह और नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा मौजूद रहे। 
 

कुरावली ब्लॉक में सपा प्रत्याशी सुनीता देवी ने  सदर विधायक राजकुमार यादव के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी संगीता देवी ने पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं जागीर ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी मनेश चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशी आशुतोष यादव उर्फ बिल्लू ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। 

विकास खंड बरनाहल में सपा प्रत्याशी नीरज यादव ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। दूसरे प्रत्याशी मिथलेश ने भी नामांकन किया। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी आत्मशील यादव ने भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन किया। कुल तीन नामांकन दाखिल किए गए। सभी के लिए दस जुलाई को सुबह 11 बजे से मतदान होगा। तीन बजे मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी। 

करहल में दो और सुल्तानगंज में हुए तीन नामांकन 
विकास खंड करहल और सुल्तानगंज में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन-तीन नामांकन हुए। दोनों ही जगह सपा और भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी। ऐसे में बृहस्पतिवार को सुल्तानगंज ब्लॉक में महाराज सिंह लोधी के अलावा कश्मीर सिंह और उनकी पत्नी अस्मिता सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह करहल में सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के भांजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव की पत्नी मीनाक्षी यादव ने नामांकन दाखिल किया। दूसरा नामांकन मनोज यादव ने दाखिल किया। घिरोर में भी सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। 

ब्लॉकवार दाखिल हुए नामांकन की संख्या 
मैनपुरी        02
जागीर        02
सुल्तानगंज    03
किशनी        02
घिरोर        01
बरनाहल    03
बेवर         03
करहल        02
कुरावली    02

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: कासगंज के चार ब्लॉक पर निर्विरोध निर्वाचन तय, तीन में होगा मतदान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed