फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young woman from Delhi found wandering on street in Agra in middle of night

आधी रात सड़क पर घूमती मिली युवती: दिल्ली से स्पा सेंटर में नाैकरी के लिए आई थी, पुलिस ने परिजन को साैंपा

Mon, 19 Oct 2026 11:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 19 Oct 2026 11:24 PM IST
सार

आगरा में दिल्ली की एक युवती नंगे पांव आधी रात सड़क पर घूमती मिली। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह स्पा सेंटर में नाैकरी के लिए आई थी। पुलिस ने युवती को परिजन को साैंप दिया। 

विज्ञापन
Young woman from Delhi found wandering on street in Agra in middle of night
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके की एक युवती रविवार को आधी रात सड़क पर घूमती मिली। पेइंग गेस्ट हाउस में चार्जर केबिल के लिए साथी युवतियों से विवाद होने पर वह सड़क पर पहुंची और रास्ता भटक गई। कुछ राहगीरों ने पुलिस को फोन कर दिया, जिसके बाद परिजन को बुलाकर युवती को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन


स्पा केंद्र में नौकरी के लिए आई यह युवती लॉन्ग शर्ट और नेकर पहने थी। पैर में चप्पल भी नहीं थी। उसे अकेला घूमता देख फतेहाबाद रोड के एक होटल से काम कर घर लौट रहे तीन युवकों की नजर पड़ी। युवती डरी हुई लग रही थी। युवकों ने उसकी परेशानी भांप ली और उसे भाई की तरह बात करने का आश्वासन दिया। युवती ने बताया कि वह भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाना चाहती है, तभी कुछ बताएगी।
विज्ञापन


युवक उसे पंचवटी कॉलोनी के पास लाए और बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक राहगीर महिला की मदद से युवती को कपड़े दिलवाए। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने युवती से पूछताछ की। युवती ने बताया कि एक स्पा केंद्र की संचालिका ने उसे आगरा में अच्छी नौकरी और अधिक भुगतान का आश्वासन दिया था। यह सुनकर वह रविवार को आगरा आ गई। जिस जगह उसे रखा गया, वहां दो और युवतियां थीं जिनकी बातें संदिग्ध लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए तार न मिलने पर युवतियों से उसका विवाद हो गया था। वह टैक्सी से ही दिल्ली लौट जाना चाहती थी लेकिन रास्ता भटक गई। युवती पुलिस को स्पा केंद्र या भुगतान वाले अतिथि गृह के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने उसके परिजन को बुलाया। उसकी मां पहचान के कागजात लेकर आगरा आईं। जांच के बाद युवती को उसकी मां के सुपुर्द किया गया।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed