{"_id":"60e836798ebc3e05e87baf67","slug":"up-block-chief-election-2021-vote-for-three-block-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: फिरोजाबाद के छह ब्लॉकों में होगा मतदान, तीन निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: फिरोजाबाद के छह ब्लॉकों में होगा मतदान, तीन निर्विरोध निर्वाचित
Sat, 10 Jul 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:02 AM IST
सार
जसराना, अरांव में भाजपा के प्रत्याशी ही भाजपा को चुनौती देते दिखाई देंगे। नामांकन वापसी किए जाने का अंतिम प्रयास सफल नहीं हो सका। फिरोजाबाद ब्लॉक में सर्वाधक चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: फिरोजाबाद में एक ब्लॉक पर तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के नौ ब्लॉकों में से नारखी, टूंडला एवं एका ब्लॉक में भाजपा के क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो गए। छह ब्लॉकों में शनिवार को पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 11 से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। जसराना, अरांव में भाजपा के प्रत्याशी ही भाजपा को चुनौती देते दिखाई देंगे। नामांकन वापसी किए जाने का अंतिम प्रयास सफल नहीं हो सका। फिरोजाबाद ब्लॉक में सर्वाधक चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को हुई नाम वापसी के दौरान नारखी ब्लाक में नीतू सेठ ने अपना नामांकन दोपहर दो बजे करीब वापस ले लिया। नीतू सेठ पत्नी जगन सेठ के नाम वापस लेने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी रविता चक निर्विरोध नारखी ब्लॉक की प्रमुख चुनी गईं। टूंडला ब्लॉक में नाम वापसी के दौरान ख्यालीराम ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके साथ ही भाजपा के टूंडला ब्लॉक पर सतेंद्र सिंह धनगर ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव निर्विरोध जीत गए हैं। एका में ज्योति किरण राजपूत पहले ही दिन ब्लाक प्रमुख चुन ली गई थीं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार प्रत्याशियों में किसी ने नाम वापस नहीं लिया। भाजपा के डॉ. लक्ष्मीनारायन यादव, उनके भाई ओमप्रकाश यादव, सपा प्रत्याशी डॉ. इंद्रपाल सिंह गुर्जर और मालती देवी चुनाव मैदान में हैं। जसराना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी की पत्नी संध्या राजपूत एवं भाजपा के जिला मंत्री संजीव कुमार यादव के मध्य मुकाबला होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता यहां अपने पार्टी का ही नामांकन वापस नहीं करा सके। हाथवंत ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी स्वाति चौहान और सुरेशचंद्र के मध्य मुकाबला होगा।
विज्ञापन
शिकोहाबाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन में से योगेंद्र सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। भाजपा की प्रिया यादव और सपा की रूबी यादव के मध्य यहां मुकाबला होगा। जबकि अरांव ब्लॉक में भाजपाई आपस में टकराते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत का मुकाबला भनूपुरा निवासी सचिन यादव के मध्य मुकाबला होगा। मदनपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पुष्पादेवी एवं सरला देवी के मध्य मुकाबला होगा। इसके कारण जिले के छह ब्लॉकों में मुकाबला काफी कड़ा होगा। भाजपा ने जसराना एवं मदनपुर ब्लाक में प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। समाजवादी पार्टी फिरोजाबाद-शिकोहाबाद ब्लॉक में ही प्रत्याशी घोषित कर सकी थी।
मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित
फिरोजाबाद जिले के छह ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव मतदान एवं मतगणना के दौरान कोई भी मतदाता बीडीसी सदस्य और प्रत्याशी अपने साथ मोबाइल,तरल पदार्थ एवं ज्वलनशील सामिग्री नहीं ले जा सकेगा। मतदान के लिए जाने के दौरान मतदाताओं (बीडीसी) सदस्यों की सघन तलाशी गेट पर ली जाएगी। वहीं प्रशासन सीसीटीवी से निगरानी भी करेगा।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: मुलायम सिंह के गढ़ में आठ ब्लॉक में दाखिल हुए 19 नामांकन, मतदान से होगा फैसला
मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित
फिरोजाबाद जिले के छह ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव मतदान एवं मतगणना के दौरान कोई भी मतदाता बीडीसी सदस्य और प्रत्याशी अपने साथ मोबाइल,तरल पदार्थ एवं ज्वलनशील सामिग्री नहीं ले जा सकेगा। मतदान के लिए जाने के दौरान मतदाताओं (बीडीसी) सदस्यों की सघन तलाशी गेट पर ली जाएगी। वहीं प्रशासन सीसीटीवी से निगरानी भी करेगा।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: मुलायम सिंह के गढ़ में आठ ब्लॉक में दाखिल हुए 19 नामांकन, मतदान से होगा फैसला