फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Bar Council considered the election of Mainpuri Bar Association illegal

Agra News: उप्र बार काउंसिल ने अवैध माना मैनुपरी बार एसोसिएशन का चुनाव

Tue, 17 Jan 2023 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
UP Bar Council considered the election of Mainpuri Bar Association illegal
मैनपुरी।
विज्ञापन

मैनपुरी बार एसोसिएशन के 22 दिसंबर 2022 को हुए वार्षिक चुनाव पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने सख्त रुख अपनाया है। मैनपुरी बार का चुनाव अवैध मानते हुए तत्काल एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को वरिष्ठ समिति को चार्ज सौंपने का आदेश दिया है। चार्ज नहीं सौंपने पर 30 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।
मैनपुरी बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 22 दिसंबर 2022 को हुआ था। वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया वरिष्ठ समिति के सदस्य दर्शन लाल राठौर, वीर बहादुर सिंह यादव, सत्यप्रकाश तिवारी, चुनाव अधिकारी एएच हाशमी, जगपाल सिंह यादव द्वारा पूरी कराई गई थी। वार्षिक चुनाव में सौरभ यादव अध्यक्ष तथा संतोष यादव उर्फ राजू सचिव चुने गए थे। वार्षिक चुनाव होने के बाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय, राजीश कुमार यादव, पूर्व सचिव संजीत गौड़, पवन मिश्रा सहित आठ वकीलों ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में शिकायत की थी। शिकायत में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के तीन दिसंबर के आदेश की अनदेखी करके चुनाव कराने का आरोप लगाया था। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी ने शिकायत पर संज्ञान लेकर 14 जनवरी को आदेश दिया है। आदेश में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को वरिष्ठ समिति को चार्ज सौंपने का आदेश दिया है। चार्ज नहीं सौंपने पर 30 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। आदेश का पालन नहीं करने पर एडवोकेट एक्ट की धारा 35 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

---
वरिष्ठ समिति का किया था गठन
मैनपुरी बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कराने के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने तीन दिसंबर को वरिष्ठ समिति का गठन किया था। बार काउंसिल के सचिव सदस्य आईएम खान ने बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर प्रभात चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण मिश्रा, दर्शन लाल राठौर, वीर बहादुर सिंह यादव, सत्यप्रकाश तिवारी को समिति में शामिल किया था। वरिष्ठ समिति से ही वार्षिक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया में प्रभात चतुर्वेदी और श्रीकृष्ण मिश्रा को अलग कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो वरिष्ठ सदस्यों की सदस्यता बहाल की
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी ने वरिष्ठ समिति के दो सदस्य प्रभात चतुर्वेदी और श्रीकृष्ण मिश्रा की बार एसोसिएशन की सदस्यता बहाल कर दी है। बार एसोसिएशन ने दोनों सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी थी। दोनों सदस्यों को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने वरिष्ठ समिति में शामिल किया है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed