{"_id":"5a5313b94f1c1b32198b5967","slug":"up-ats-is-enquiring-about-terrorist-link-with-kashmir-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध के मुंह से 'टाइगर जिंदा है' सुनकर उलझी एटीएस, कश्मीरी युवक के ठिकानों पर छापेमारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध के मुंह से 'टाइगर जिंदा है' सुनकर उलझी एटीएस, कश्मीरी युवक के ठिकानों पर छापेमारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मथुरा
Updated Mon, 08 Jan 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
बिलाल अहमद वानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में बिना टिकट पकड़े गए बिलाल अहमद बानी से खुफिया एजेंसियों ने रविवार को पूरे दिन पूछताछ की। सोमवार को उसके द्वारा बताए गए दिल्ली में होटल के पते और कश्मीर में स्थित घर की तलाशी ली जा रही है। हालांकि एटीएस ने अभी तक किसी भी आतंकी एंगल से इनकार किया है।
बता दें कि अनंतनाग जिले के गांव दिलगांव निवासी बिलाल अहमद बानी सुबह को दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से बगैर टिकट पकड़ा गया था। संदिग्ध होने पर जीआरपी थाने में उससे पूछताछ की गई। खुफिया एजेंसियों के सामने उसने टाइगर अभी जिंदा है कहा। कटरीना और सलमान नाम भी लिए।
इससे एजेंसियों के होश उड़ गए। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में जामा मस्जिद के पास होटल अल रशीद में भी छापेमारी की। बिलाल अहमद बानी से मिली जानकारी के अनुसार वह और उसके दो साथी इसी होटल में ठहरे थे। उधर कश्मीर में उसके घर पर भी जेएंडके पुलिस पहुंच गई है। वहां भी तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि यूपी एटीएस का कहना है कि मथुरा में पकड़े गए कश्मीरी संदिग्ध से पूछताछ में अभी तक कोई आतंकी एंगल सामने नहीं आया है। एटीएस का कहना है कि वह ड्रग एडिक्ट भी हो सकता है।

कांच के गिलास में मांगी चाय
पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए कश्मीर के संदिग्ध युवक को आईबी के लोगों ने कागज के कप में चाय पीने को दी तो वह चाय पीने को राजी नहीं हुआ। बोला कांच के गिलास में चाय दो, तभी पीऊंगा।
कांच के गिलास को तोड़ देने आदि की घटना के चलते उसे कांच के गिलास में चाय नहीं दी। मजबूरन कागज के गिलास में चाय पीनी पड़ी। आईबी, आर्मी इंटेलीजेंस, के लोगों द्वारा कई एंगल से किए गए सवालों में संदिग्ध युवक छकाता रहा।
इसी दौरान अचानक युवक उठा और थानाध्यक्ष जीआरपी की टेबिल पर रखी आलपिन उठा ली और खुद के कंधे पर मार ली और घायल कर दिया। इंटेलीजेंस के लोगों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत हथकड़ी लगाकर सुरक्षित नींचे बैठा दिया।

जीआरपी ने हल्के में लिया
जीअारपी
- फोटो : अमर उजाला
शताब्दी एक्सप्रेस में टीटी की सूचना पर पकड़े गए संदिग्ध युवक को सुबह जीआरपी ने हल्के में लिया। जीआरपी ने पहले संदिग्ध युवक को आम रेलवे के अपराधी की तरह रखा। बाद में हुई पूछताछ में उसे गंभीरता से लिया।
सुबह 8:30 बजे निजामुद्दीन भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस के टीटी की सूचना पर स्थानीय टीटी व जीआरपी की मदद से प्लेटफार्म एक पर पकड़ा था। उस दौरान जीआरपी के लोग उसे हल्के में लेते रहे।
संदिग्ध की सूचना स्थानीय एलआईयू व आर्मी इंटेलीजेंस मिलने पर सुबह 10:30 बजे जब आर्मी इंटेलीजेंस व एलआईयू के लोगों ने पूछताछ की तो युवक के संदिग्ध होने की कड़ियां जुड़ती र्गइं। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा में जीआरपी थानाध्यक्ष के कमरे में रखा गया।

साथियों ने छीने रुपये
भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में पकड़ा गया संदिग्ध युवक पांच घंटे तक जीआरपी, एलआईयू व आर्मी इंटेलीजेंस के लोगों को पांच घंटे तक छकाता रहा। सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक वह मूक बना रहा। पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री देने पर कुछ मुंह खोला और तुतलाने हकलाने लगा। इसके बाद आम डोगरी भाषा में बात करने लगा। बाद में हिंदी बोलने लगा।
भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से पकड़े गए संदिग्ध के पर्स में थोड़े ही पैसे थे। उसके पास से एक जम्मू कश्मीर बैंक व भारतीय स्टेट बैंक के दो एटीएम कार्ड मिले। एक एटीएम से निकाली गई 40 हजार की राशि की रसीद भी मिली। पूछताछ में बताया कि निकाली गई 40 हजार राशि दिल्ली में उसके साथियों ने ले ली।