{"_id":"618a143b8aff67295540813a","slug":"up-assembly-election-2022-deputy-cm-dinesh-sharma-agra-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उप मुख्यमंत्री आज और मुख्यमंत्री कल आएंगे आगरा, रात में रुकेंगे डॉ. दिनेश शर्मा, चुनावी मंथन के लिए करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उप मुख्यमंत्री आज और मुख्यमंत्री कल आएंगे आगरा, रात में रुकेंगे डॉ. दिनेश शर्मा, चुनावी मंथन के लिए करेंगे बैठक
Tue, 09 Nov 2021 11:54 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:54 AM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। वह 10 दिवसीय ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करेंगे। वृंदावन में कुंभ मेला स्थल में उत्सव की शुरुआत 10 नवंबर से होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों ने चुनावी रणनीति पर काम करना तेज कर दिया है। प्रदेश में विपक्षी दलों के बन रहे गठबंधन को लेकर भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आगरा में रात में रुकेंगे। वहीं बुधवार को सीएम योगी आगरा से होकर वृंदावन पहुंचेंगे। बुधवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री आगरा में रहकर जनसभा के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक और मंथन करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मंगलवार को एयरपोर्ट पर पहुंचकर कार से सीधे अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम चार बजे डॉ. दिनेश शर्मा आगरा लौटेंगे। आगरा के सर्किट हाउस में शाम छह बजे पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। इसके बाद रात में सर्किट हाउस में प्रवास करेंगे।
बुधवार सुबह दस बजे वे सर्किट हाउस में शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक है। इसके बाद सुबह 11 बजे छीपीटोला में स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन भव्य चतुर्विशति का जिनालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। बुधवार को उर्खरा में राजकीय डिग्री कॉलेज की भूमि का पूजन करेंगे। दोपहर एक बजे आगरा से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को ट्रांजिट विजिट पर आगरा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का राजकीय विमान दोपहर एक बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगा। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन जाएंगे। शाम करीब 4:50 बजे वृंदावन से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दस मिनट बाद राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
ये है मुख्यमंत्री का मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम
दोपहर 1:05 बजे खेरिया एयरपोर्ट आगरा से प्रस्थान
दोपहर 1:20 बजे पवन हंस हेलीपैड वृंदावन पर आगमन
दोपहर 1:30 बजे टीएफसी पर आगमन
दोपहर 2:10 बजे ब्रजरज उत्सव आगमन
दोपहर 3:40 बजे तक ब्रजरज उत्सव से प्रस्थान
दोपहर 3:55 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान आगमन
शाम 4:15 बजे जन्मस्थान पर दर्शन उपरांत प्रस्थान
शाम 4:35 बजे पवन हंस हेलीपैड से आगरा के लिए प्रस्थान
'योगीराज' के दर्शन करेंगे सीएम योगी: वृंदावन में संतों के साथ करेंगे भोज, मथुरा दौरे का कार्यक्रम जारी