फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Assembly Election 2022 Congress List With Women Candidates In Agra division

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, पढ़िए आगरा मंडल में किन चेहरों पर दांव लगाया

Thu, 13 Jan 2022 12:47 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Jan 2022 12:47 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने कहा था कि वे विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देंगी। गुरुवार को जारी सूची में कई महिलाओं के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Congress List With Women Candidates In Agra division
कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने पहली सूची जारी की है। कई महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली सूची में महिलाओं को वरीयता दी है। आगरा मंडल में कई नाम सूची में शामिल हैं। इनमें से दो महिला उम्मीदवार आगरा के हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को कांग्रेस ने आगरा की दो सीटों पर महिला उम्मीदवार घोषित किए। बाह से पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और एत्मादपुर से शिवानी बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है। मनोज दीक्षित लंबे समय तक आगरा की जिलाध्यक्ष रहीं और टोरंट पावर प्रकरण में लगे आरोपों को लेकर उन्हें पद से हटाया गया था। लेकिन वे पार्टी में लगातार सक्रिय रहीं। 
विज्ञापन

वहीं आगरा उत्तर से विनोद बंसल, आगरा दक्षिण से अनुज शर्मा, आगरा ग्रामीण सीट से उपेंद्र सिंह, खेरागढ़ से राम नाथ सिकरवार, फतेहाबाद से होतम सिंह निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने  छावनी विधानसभा सीट और फतेहपुर सीकरी सीट पर नामों का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिले में पांच सीटें हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि टूंडला से योगेश दिवाकर, शिकोहाबाद से शशि शर्मा, सिरसागंज से प्रतिमा पाल को प्रत्याशी बनाया है। तीन महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं जसराना से विजय नाथ वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
एटा में गुंजन मिश्रा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं मैनपुरी में कांग्रेस ने दो महिला प्रत्याशी घोषित किए हैं। मैनपुरी सीट पर विनीता शाक्य और करहल विधानसभा सीट पर ज्ञानवती यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। विनीता शाक्य वर्तमान में जिलाध्यक्ष हैं।

मथुरा में गोवर्धन सीट से दीपक चौधरी को टिकट थमाया गया है। मथुरा सीट से प्रदीप माथुर को एक बार फिर से टिकट दिया गया है। बलदेव सुरक्षित सीट से विनेश कुमार सांवल वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed