{"_id":"6a0bda1b831f3168330650f5","slug":"up-all-schools-closed-amid-severe-heatwave-alert-temperature-crosses-44-5-c-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण गर्मी: पारा @44.5 पहुंचा पार, 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद; अगले पांच दिन का अलर्ट हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण गर्मी: पारा @44.5 पहुंचा पार, 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद; अगले पांच दिन का अलर्ट हुआ जारी
Tue, 19 May 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 19 May 2026 10:12 AM IST
सार
UP Schools closed: आगरा में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके बाद प्रशासन ने नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और ज्यादा गर्मी व लू चलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
स्कूलों की छुट्टी का आदेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्म हवा के थपेड़ों और शरीर झुलसाती धूप ने सोमवार को घर से बाहर निकले लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। माैसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भीषण लू की चेतावनी जारी की है। इसके बाद डीएम मनीष बंसल ने मंगलवार को नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही शाम चार बजे तक बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
सोमवार को आगरा प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर रहा। सुबह आठ बजे से ही सूरज ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे गर्मी चरम पर पहुंच गई और शाम तक लोग बेहाल रहे। रात आठ बजे मौसम विभाग ने सभी लोगों के मोबाइल पर चेतावनी संदेश भेजा, जिसमें अगले 24 घंटों में लू और भीषण लू का अलर्ट जारी किया और बचने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात 10 बजे तक गर्म हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिली। इसके बाद डीएम ने स्कूलों में अवकाश घोषित करने के साथ ही दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की। सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जगह-जगह लोग पेड़ की छांव तलाशते रहे। पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या में भी कमी दिखी। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
ताज पर बिगड़ी सात पर्यटकों की तबीयत
सोमवार को ताज देखने आए छह पर्यटकों की गर्मी से तबीयत खराब हो गई। पश्चिमी गेट पार्किंग पर्यटक सुविधा केंद्र पर डॉ. रिंकू बघेल और शिल्पग्राम पर डॉ. डीएस राजपूत ने बीमार पर्यटकों को दवाई और ओआरएस का घोल दिया। भीषण गर्मी से हाथरस के दीपक कुमार व केरल के 10 वर्षीय वैष्णव को उल्टी, गुजरात के अजय कुमार व महाराष्ट्र के कुश को उल्टी-दस्त, महाराष्ट्र के डिकेश साहू को बुखार, तमिलनाडु की परिमाला और बंगलूरू के रमेश को चक्कर आ गए। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। चेन्नई से परिवार के साथ आई छह वर्षीयरुद्रा रॉयल गेट के पास सीढ़ियों से फिसलकर चोटिल हो गई। उसे तुरंत उपचार दिया गया।

अगले पांच दिनों का मौसम का अनुमान तिथि अधिकतम न्यूनतम
|
तिथि |
अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| 19 मई | 47°C | 30°C |
| 20 मई | 47°C | 29°C |
| 21 मई | 47°C | 29°C |
| 22 मई | 47°C | 29°C |
| 23 मई | 47°C | 29°C |