{"_id":"601c21f88ebc3e4a3b5fe3fa","slug":"up-agriculture-minister-surya-pratap-shahi-said-on-kisan-andolan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कृषि मंत्री का किसान आंदोलन पर बड़ा बयान, 'असली खेती-किसानी करने वाले किसान अपने गांव में'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कृषि मंत्री का किसान आंदोलन पर बड़ा बयान, 'असली खेती-किसानी करने वाले किसान अपने गांव में'
Fri, 05 Feb 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
बटेश्वर में अटल की जन्मस्थली को नमन करते कृषि मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गुरुवार को बटेश्वर में भोलेनाथ की पूजा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि असली खेती-किसानी करने वाले अपने गांव में हैं। उन्हें आंदोलन से कोई मतलब नहीं है। कुछ लोग ऐसे हैं जो किसानों के नाम पर अपना काम कर रहे है। केंद्र सरकार की कोशिश है कि उनके साथ सद्भावना पूर्वक बात कर समाधान किया जाए। आंदोलन करने वाले अपनी जिद को छोड़ें। उन्हें बैठकर अपने सुझाव देने चाहिए। सरकार बातचीत और समाधान निकालने के लिए तैयार है।
कृषि मंत्री ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन होगा। इसी महीने बटेश्वर में मेला लगेगा। बटेश्वर के पिछडे़पन का सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार विकास के लिए वचनबद्ध है। भाजपा के जिलामंत्री मानवेंद्र सिंह राठौड़ ने आगरा में सरसों की खरीद केंद्र न खोलने की जानकारी दी तो कृषि मंत्री ने डीएम से बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान इटावा सदर की विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामवरन कुशवाह, शिवकुमार शर्मा, विनोद कुमार, अमित ओझा, श्याम शर्मा, देवेंद्र चौहान, अमन भदौरिया ने उनका अभिनंदन किया।

बटेश्वर में ब्रह्मलाल मंदिर में पूजा करते कृषि मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर में भोले के दर पर टेका मत्था
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बटेश्वर में ब्रह्मलाल मंदिर में मत्था टेका। बाद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के घर के खंडहर को देखा। अटलजी के भतीजे राकेश बाजपेयी, अश्वनी वाजपेयी ने उनकी बचपन की यादों को कृषि मंत्री के साथ साझा किया। खंडहर के पास की जमीन पर ही राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना कराने की मांग की। विजेंद्र पाराशर, रामप्रकाश शर्मा, रामसिंह आजाद, चरन सिंह यादव, दीपक तिवारी ने बटेश्वर में कॉलेज बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा। कृषि मंत्री ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से बात करने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने जरार में बाला जी एग्रो वर्क्स पर बन रहे कृषि उपकरणों को देखा। यहां रमेश झा ने उनका स्वागत किया।
डीएलएड का पेपर हुआ वायरल: आठ सौ रुपये में बिका, राजकीय इंटर कॉलेज एटा में मची खलबली