{"_id":"5bc4a7b6bdec22695873ba1b","slug":"up-agricultural-production-commissioner-car-crashed-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि उत्पादन आयुक्त की कार दुर्घटनाग्रस्त, पीछे चल रही सरकारी गाड़ी ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि उत्पादन आयुक्त की कार दुर्घटनाग्रस्त, पीछे चल रही सरकारी गाड़ी ने मारी टक्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार की कार को पिछे चल रही एक अन्य सरकारी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कृषि उत्पादन आयुक्त को किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी। वो इसी क्षतिग्रस्त कार से सोमवार को आगरा-अलीगढ़ मंडल की बैठक में शामिल होने के लिए कमिश्नरी पहुंचे।
घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार कमिश्नरी में आयोजित आगरा-अलीगढ़ मंडल की मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में शामिल होने आ रहे थे। इनररिंग रोड बॉर्डर पर स्थानीय प्रशासन की टीम ने उनका स्वागत किया।
फ्लीट के साथ डॉ. प्रभात कुमार कमिश्नरी आ रहे थे। वो फतेहाबाद रोड स्थित होटल मुगल के पास पीछे आ रही एक अन्य सरकारी गाड़ी बुलेरो ने बीच में चल रही प्रशासनिक अधिकारी की टाटा सूमो में टक्कर मारी।
विज्ञापन
यह टाटा सूमो कृषि उत्पादन आयुक्त की कार में जा घुसी। इससे उनकी सरकारी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं लगी। बैठक के बाद कृषि उत्पादन आयुक्त के जाने के लिए दूसरी गाड़ी का प्रबंध किया गया।